यूपी का सातवां संचालित एक्सप्रेसवे होगा Gorakhpur Link Expressway
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों शुक्रवार को लोकार्पित होने जा रहा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश का सातवां संचालित एक्सप्रेसवे होगा। इन सात में से पांच का निर्माण योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद बीते आठ सालों में हुआ है। वर्तमान में तीन एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन हैं जबकि आठ नए एक्सप्रेसवे का निर्माण होना प्रस्तावित है। संचालित एक्सप्रेसवे, जिन्हें द्रुतमार्ग भी कहा जाता है, उच्च गति और नियंत्रित पहुंच वाले राजमार्ग होते हैं।
योगी सरकार में उत्तर प्रदेश की पहचान एक्सप्रेसवे प्रदेश के रूप में भी सुदृढ़ हो रही है। 2017 के पहले तक यूपी में सिर्फ दो एक्सप्रेसवे संचालित थे। जबकि योगी सरकार ने अपने अब तक के आठ साल में पांच नए एक्सप्रेसवे संचालन योग्य बना दिए हैं।
संचालन के लिए लोकार्पित होने वाले एक्सप्रेसवे की सूची में नया जुड़ा नाम गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का है। जिसे उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने बनवाया है। इसके साथ ही यूपी देश में सबसे लंबे एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन चुका है। ये एक्सप्रेसवे प्रदेश के विकास को रफ्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
यूपी में वर्तमान में यूपीडा द्वारा संचालित एक्सप्रेसवे
1- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे : लखनऊ से गाजीपुर (341 किमी)
2- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे : चित्रकूट से इटावा (296 किमी)
3- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे : आगरा से लखनऊ (302 किमी)
4- यमुना एक्सप्रेसवे : ग्रेटर नोएडा से आगरा (165 किमी)
5- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे : मेरठ से दिल्ली (82 किमी)
6- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (25 किमी)
7- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे (91 किमी), (शुक्रवार से संचालित होगा)
निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे
1- गंगा एक्सप्रेसवे (591 किमी)
2- बलिया लिंक एक्सप्रेसवे (35 किमी)
3- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (63 किमी)
प्रस्तावित एक्सप्रेसवे
1- चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे
2- बुंदेलखंड एवं आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को वाया फर्रुखाबाद गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेसवे
3- जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेसवे (निर्माण के लिए प्रारंभिक कार्य चल रहा है)
4- विन्ध एक्सप्रेसवेः- प्रयागराज-मिरजापुर-वाराणसी-चंदौली-सोनभद्र
5- चंदौली से गाजीपुर में पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए स्पर का निर्माण
6- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को चित्रकूट से प्रयागराज होते हुए रीवा मार्ग से जोड़ने के लिए एक्सप्रेसवे का निर्माण
7- गंगा एक्सप्रेसवे को मेरठ से हरिद्वार को जोड़ने के लिए एक्सप्रेसवे का निर्माण
8- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेसवे
गणेश उत्सव का आगाज, इंदौर के मिट्टी वाले बप्पा से लेकर लालबाग के राजा तक उमड़ा सैलाब
चोरी के 2 मामलों में उज्जैन पुलिस का बड़ा एक्शन, सोने के हार समेत वाहन बरामद
मोहम्मद नबील को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, मदरसे में रहता था सबसे अलग-थलग
ब्रिक्स घोषणापत्र पर सहमति के बाद राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, भारत के नेतृत्व की सराहना
रतलाम में तेंदुए की मौत से सनसनी, ग्रामीणों के पीछे दौड़ने का वीडियो वायरल; पैरों में बंधी थी रस्सी
जयपुर के दो-दो वार्डों में भाजपा-कांग्रेस का कब्जा, अजमेर में किसने मारी बाजी?
22 सितंबर का महाबंद स्थगित, बस किराया बढ़ाने पर सरकार और ऑपरेटरों में सहमति
मोहम्मद नबील पर उठे सवाल, मदरसे में रहता था अलग-थलग; एक साल पहले पहुंचा था देवबंद
वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, पेड़ों की छाल और काई का सूक्ष्म जीव सुधारेगा डीएनए