UP पुलिस की अनोखी 'बाराती' रणनीति: शादी में लूट करने वाले शातिरों को उन्हीं के अंदाज में पकड़ा
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में शादी समारोह में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लुटेरों के पास से पुलिस ने नगदी और मोटरसाइकिल बरामद किया है. लुटेरे इतनी सफाई से वारदात को अंजाम देते थे कि कोई समझ ही नहीं पाता था. पुलिस ने इन लुटेरों को उन्हीं के अंदाज में गिरफ्तार कर लिया.
लुटेरों का गैंग ने बीते अठारह मई को भीटी क्षेत्र के दिलावल पुर में आई एक बारात में लूट की वारदात को अंजाम दिया था. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो हैरान करने वाली कहानी सामने आई.
बाराती बन कर करते थे लूट
लुटेरों का यह गिरोह पहले यह पता करता था कि क्षेत्र में शादी समारोह कहां हैं. इसके बाद ये सभी लोग बाराती बन कर इस बराता में शामिल हो जाते थे. बरात में नाश्ता करते और खाना भी खाते इसी दौरान ये लोग दूल्हे के रिश्तेदारों पर नजर भी रखते. ये लोग इस बात का पता लगाते कि किसके बैग में पैसा है और फिर मौका पाकर बैग छीन कर फरार हो जाते. बरात से भागने के लिए ये लोग एक पल्सर मोटरसाइकिल का प्रयोग करते थे.
बाराती बन पुलिस ने लुटेरों को पकड़ा
शादी समारोह में लूट की खबर पुलिस को कई बार मिली. इसलिए पुलिस ने भी लुटेरों के अंदाज में ही काम करना शुरू किया. सादे ड्रेस में कई पुलिस वाले बारात में शामिल होने लगे और ऐसे लोगों पर नजर रखने लगे. ऐसे ही एक बारात में लूट की वारदात को अंजाम देने के नियत से शामिल इन लुटेरों को भीटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार लुटेरों के पास से 91 हजार नगदी और पल्सर बाइक बरामद हुई है. पुलिस ने मनीष, दिव्यांश और अनिल को गिरफ्तार किया है. ये सभी अयोध्या जिले के तारुन थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. इनके खिलाफ सुल्तानपुर , अयोध्या और अंबेडकरनगर में मुकदमा दर्ज है.
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि ये सभी लोग बरात में शामिल हो कर वारदात को अंजाम देते थे. पुलिस वाले भी सादे ड्रेस में बरात में शामिल हो कर इनकी तलाश करते थे. इन सभी के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की जायेगी.
कोरबा में युवक की दबंगई! तलवार लहराकर मोहल्ले में फैलाई दहशत, पुलिस से भी भिड़ा
नशीले इंजेक्शन सप्लाई करने वाले गैंग पर बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
अंबिकापुर छात्रा सुसाइड केस में बड़ा मोड़, परिजनों के आरोप पर NSUI नेता पर FIR
एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम का बड़ा फैसला, नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकार
हेमंत खंडेलवाल ने मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा खरीदी, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कोहली के शरीर पर बने टैटू का क्या है राज? स्याही का हर निशान बताता है अलग पहचान
एशिया कप फाइनल का ड्रामा अभी खत्म नहीं, ट्रॉफी विवाद पर फिर आमने-सामने BCCI और नकवी
‘सामाजिक चुनौतियों को समझें युवा’, RSS के प्रदीप जोशी ने सुरक्षा को लेकर किया जागरूक
भोपाल में 40 पासपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, एयरपोर्ट और सीपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
प्रसूता को नहीं मिली एंबुलेंस, दर्द से कराहती महिला को पिकअप से अस्पताल ले गए परिजन