उपनिरीक्षक- दूरसंचार भर्ती परीक्षा, 2024: साक्षात्कार का परिणाम जारी
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा उपनिरीक्षक-दूरसंचार भर्ती परीक्षा, 2024 के साक्षात्कार का परिणाम बुधवार को जारी किया गया। इसमें आयोग द्वारा सफल अभ्यर्थियों की वरीयता सूची जारी की गई है, जिसकी विस्तृत सूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
साक्षात्कार प्रक्रिया और सफल अभ्यर्थियों की सूची
आयोग सचिव ने जानकारी दी कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद 20 मई 2026 को जारी परिणाम के तहत साक्षात्कार हेतु अस्थाई रूप से सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 3 अगस्त 2026 से 19 अगस्त 2026 तक आयोजित किए गए थे। इसके पश्चात, राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम, 1989 के नियम 23 के अनुसार वरीयता सूची में सम्मिलित 221 अभ्यर्थियों को उनके रोल नंबर के सामने कोष्ठक में अंकित वरीयता क्रमांक के आधार पर पात्रता की शर्त पर नियुक्ति हेतु महानिदेशक एवं महानिरीक्षक पुलिस, राजस्थान, जयपुर को अभिस्तावित किया जाएगा।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’