कश्मीर घाटी में बर्फबारी और बारिश से जनजीवन प्रभावित, तापमान में गिरावट
मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और आसपास अगले दो दिन बादल गरज सकते हैं और हल्की वर्षा होने का भी अनुमान है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में कोहरा भी हो सकता है। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.1 डिग्री ऊपर था।
उत्तर प्रदेश में कोहरे का असर रहेगा
दिल्ली के साथ पंजाब और हरियाणा में भी अगले दो दिन हल्की वर्षा हो सकती है। इधर जम्मू कश्मीर में कुछ जगहों पर मंगलवार को हिमपात हुआ। जबकि हिमाचल और उत्तराखंड हिमपात होने की संभावना है। वर्षा और हिमपात के कारण एक बार फिर तापमान गिरने से ठंड बढ़ सकती है। उत्तर प्रदेश में अभी पूर्वी जिलों में कोहरे का असर रहेगा। तेज हवाओं के चलने से तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो रही है।
कश्मीर घाटी में बर्फबारी
कश्मीर घाटी में मौसम फिर मेहरबान हुआ और उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई। श्रीनगर समेत निचले इलाकों में भी हल्की बर्फबारी हुई, लेकिन बर्फ के साथ हुई बारिश ने इसे जमने नहीं दिया। उच्च पर्वतीय इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते कुपवाड़ा-केरन और बांडीपोरा-गुरेज मार्ग यातायात के लिए बंद किए गए है।
शिमला, मनाली समेत कई स्थानों पर हिमपात व वर्षा की संभावना
मौसम विभाग ने बुधवार को भी घाटी के कई इलाकों में बर्फबारी व बारिश होने की संभावना जताई है। गुलमर्ग माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा। इधर, जम्मू में पूरे दिन धूप खिली रही। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है। 22 व 23 जनवरी को शिमला, मनाली समेत कई स्थानों पर हिमपात व वर्षा की संभावना है।
वहीं मंगलवार को हिमाचल में ऊंचाई वाले स्थानों में बादल रहे, निचले क्षेत्रों में धूप निकली है। राज्य में माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ ताबो सबसे ठंडा स्थान रहा। उत्तराखंड में ज्यादातर क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चल रही है। वर्षा-बर्फबारी न होने से पारे में वृद्धि दर्ज की गई है। सरोवर नगरी नैनीताल में ठंड गायब है।
उत्तराखंड में बादल छाये रह सकते हैं
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बुधवार और गुरुवार को बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें और चोटियों पर हिमपात के आसार हैं। धूप खिलने से सर्दी से मिल रही राहत पंजाब में मंगलवार की सुबह अधिकतर जिलों में धूप खिलने से लोगों को ठिठुरन से राहत मिली।
राज्य के जिलों में अधिकतम तापमान 23.73 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.75 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम के कुछ ऐसे ही मिजाज राजस्थान में भी दिखे। यहां सर्दी से मंगलवार को राहत रही। प्रदेश के कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक दर्ज किया गया।
राजस्थान हल्की बारिश की संभावना
श्रीगंगानगर,सीकर और फतेहपुर में जरूर सर्दी का अहसास हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार से राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मौसम में बदलाव होगा। एक हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस कारण हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट हो सकती है।
चोरी के 2 मामलों में उज्जैन पुलिस का बड़ा एक्शन, सोने के हार समेत वाहन बरामद
ब्रिक्स घोषणापत्र पर सहमति के बाद राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, भारत के नेतृत्व की सराहना
रतलाम में तेंदुए की मौत से सनसनी, ग्रामीणों के पीछे दौड़ने का वीडियो वायरल; पैरों में बंधी थी रस्सी
जयपुर के दो-दो वार्डों में भाजपा-कांग्रेस का कब्जा, अजमेर में किसने मारी बाजी?
पेपर लीक से मचा हंगामा, छात्रों के समर्थन में आए दीपके, सरकार से मांगा इस्तीफा
करंट लगने से गई कंप्यूटर ऑपरेटर की जान, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों का चक्काजाम
MP के मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी, 16 सितंबर को सीएम मोहन यादव बांटेंगे 7500 से ज्यादा स्कूटी
उज्जैन के गणेश मंदिर में उल्टा स्वास्तिक बनाने का राज, मन्नत पूरी होने से जुड़ी है खास मान्यता
शोले के ‘वीरू’ की तरह टावर पर चढ़ा युवक, कोरबा में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
मौसम का बदला मिजाज! कहीं धूप तो कहीं गरजेंगे बादल, इन शहरों में बारिश की चेतावनी