एकनाथ शिंदे की जान को खतरा सुरक्षा एजेंसियों का अलर्ट
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. गोरेगांव पुलिस को अज्ञात शख्स का ईमेल मिला है. इसमें एकनाथ शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. पुलिस धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की तलाश कर रही है महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. गोरेगांव पुलिस को अज्ञात शख्स का ईमेल मिला है. इसमें एकनाथ शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. मंत्रालय और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में भी इसी तरह का धमकी भरा मेल आया है. पुलिस धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की तलाश कर रही है. एकनाथ शिंदे इस समय दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली आए हुए हैं. धमकी की खबर आने के बाद से ही सुरक्षा सख्त कर दी गई है. पुलिस धमकी देने वाले की तलाश कर रही है. हालांकि, पुलिस की प्राइमरी इंवेस्टिगेशन में पताचला कि यह हॉक्स कॉल (मेल) है.
दो महीनों में 2 बार धमकी
इससे पहले, जनवरी 2025 में, एक 24 साल के युवक ने सोशल मीडिया पर एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी दी थी. इस घटना के बाद ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था, और पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की थी. दो महीने के भीतर ये दूसरी बार है जब एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली हो. यही कारण है कि पुलिस और जांच एजेंसियां इस धमकी को किसी भी हालत में हल्के में नहीं ले रही हैं.
दिल्ली में मौजूद हैं एकनाथ शिंंदे
एकनाथ शिंंदे और देवेंद्र फणनवीस इस समय दिल्ली में मौजूद हैं, दोनों ही नेता दिल्ली सीएम के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं. कार्यक्रम के बाद एकनाथ शिंदे फिर वापस आएंगे. उन्हें मिल रहे धमकी भरे ई-मेल से सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट मोड पर आ गई है. अब देखना होगा कि पुलिस इस अनजान शख्स तक कैसे पहुंचती है, उसके लिए क्या कदम उठाती है.
कुछ दिन पहले पीएम के विमान पर आतंकी हमले की दी गई थी धमकी
बता दें कि कुछ दिन पहले मुंबई में एक व्यक्ति ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर दावा किया कि आतंकवादी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश यात्रा के दौरान उनके विमान पर हमला कर सकते हैं। पुलिस ने अन्य एजेंसियों को सूचित कर जांच शुरू की। जिस वक्त यह कॉल आई थी उस वक्त प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस की यात्रा पूरी कर अमेरिका जानेवाले थे।
फोन करने वाले शख्स ने दावा किया कि आतंकवादी प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा के दौरान उनके विमान पर हमला कर सकते हैं। नियंत्रण कक्ष को धमकियों के संबंध में एक ही नंबर से कई अलग-अलग कॉल आई। जांच में पता चला कि कॉल करने वाला शख्स मानसिक रूप से अस्थिर था।
बस से उतरते ही दर्दनाक हादसा, टायर के नीचे आया मासूम
बाहर से लौटते ही नहाने की आदत से हो सकते हैं ये नुकसान
केरल में पीएम मोदी का तीखा हमला: ‘अब गांधी वाली कांग्रेस खत्म
CM भजनलाल ने उठाया 181 हेल्पलाइन फोन, खुद सुनी जनता की शिकायतें
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पटरी पर लौटी 14 ट्रेनें
अमेरिकी सांसदों का MATCH एक्ट पेश, चीन की सेमीकंडक्टर पहुंच पर रोक
ईरान युद्ध के बीच कुवैत की सरकारी तेल रिफाइनरी पर तीसरी बार हमला
MP में गैस किल्लत के बीच ठगी, 30 सिलेंडर लेकर कर्मचारी फरार
कमलनाथ के बयान पर भाजपा का तंज, राहुल गांधी पर निशाना
गले के आर-पार घुसा 12 मिमी सरिया, 3 घंटे सर्जरी से बची जान