सांगली में एमडी ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार
एमडी ड्रग्स: महाराष्ट्र के सांगली जिले में एमडी ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. इस फैक्ट्री को चलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. सोमवार (27 जनवरी) देर रात सांगली पुलिस ने वीटा शहर के पास कार्वे एमआईडीसी इलाके में स्थित एक कंपनी पर छापा मारा और एक बड़े ड्रग निर्माण रैकेट का पर्दाफाश किया. पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे के मुताबिक इस फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने के बाद मामले की जांच स्थानीय अपराध जांच को सौंपी गई. पकड़े गए तीन आरोपियों से गहन पूछताछ किया गया, फिर तीन और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि इन 6 आरोपियों की मुलाकात मुंबई की आर्थर रोड जेल में हुई थी.
पुलिस ने किया खुलासा
पुलिस ने बताया कि जमानत पर रिहा होने के बाद इन 6 आरोपियों ने एक साथ मिलकर एमडी ड्रग्स फैक्ट्री शुरू करने का प्लान बनाया. पकड़े आरोपियों में मुंबई से दो लोगों के साथ-साथ वलवा तालुका से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
आरोपियों की हुई पहचान
पकड़े गए आरोपियों की पहचान जितेंद्र परमार, अब्दुल रज्जाक शेख और सरदार उत्तम पाटिल के रूप में हुई है. राहुदीप बोरिचा सुलेमान शेख बलराज अमर कटारी से हुई, जो सांगली के वीटा के पास कर्वे में बंद एक फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स बना रहे थे. इन आरोपियों के पास से बनाई गई 29 करोड़ रुपये कीमत की 14 किलो 500 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और पता लगा रही है कि यह ड्रग्स रैकेट कितना बड़ा है और यह ड्रग्स की सप्लाई कहां-कहां करते थे.
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई