इस आसान विधि से घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल भिंडी फ्राई
भिण्डी एक बहुत ही स्वादिष्ट और मसालेदार रेसिपी है, ये लगभग सभी लोगों को खाना पसंद आता है. ये बाजार में सभी मौसम में बड़ी आसानी से मिल जाती हैं, और इसको घर पर भी बड़ा आसान होता है. इस रेसिपी में भिंडी को मसालों के साथ अच्छे से फ्राई किया जाता है, जिससे उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. तो आइए जानते इसको बनाने की टेस्टी रेसिपी.
सामग्री :
- 250 ग्राम भिंडी (बारीक लंबी कटी हुई)
- 2 बड़े चम्मच बेसन (चने का आटा)
- 1 बड़ा चम्मच चावल का आटा (अधिक कुरकुरी बनाने के लिए)
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
- ½ छोटा चम्मच चाट मसाला
- ½ छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
- 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
- नमक स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल
विधि :
- सबसे पहले भिंडी को अच्छे से धोकर सुखा लें।
- इसे लंबा और पतला काट लें, ताकि तलने पर यह अच्छी तरह से क्रिस्पी बने।
- फिर एक बड़े बाउल में कटी हुई भिंडी डालें।
- इसमें बेसन, चावल का आटा, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, अमचूर पाउडर, कसूरी मेथी और नमक डालें।
- इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं, ताकि भिंडी पर मसाले अच्छे से कोट हो जाएं।
- इसके बाद कड़ाही में तेल गरम करें।
- जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए, तो धीमी आंच पर भिंडी को डालें और गोल्डन ब्राउन व क्रिस्पी होने तक तलें।
- जब भिंडी कुरकुरी हो जाए, तो इसे निकालकर टिशू पेपर पर रखें, ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।
- अब ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़कें और गर्मागर्म पराठे या रोटी के साथ परोसें।
- फिर इसे हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें।
- इसे भिंडी चाट की तरह बनाना चाहें, तो ऊपर से कटे हुए प्याज, हरा धनिया और नींबू का रस डाल सकते हैं।
- यह दाल-चावल, रोटी-सब्जी के साथ भी बेहतरीन लगती है।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज