राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल, 27 जिलों के एसपी-डीसीपी बदले
उदयपुर। राजस्थान सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 64 अधिकारियों के तबादले कर दिए। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में 17 डीआईजी और 27 जिलों के एसपी व डीसीपी स्तर के अधिकारियों को भी बदला गया है। तबादला सूची में उदयपुर जिले में भी अहम बदलाव किया गया है। उदयपुर के पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) राजस्थान, जयपुर में एसपी पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी जगह श्रीगंगानगर की एसपी अमृता दुहान को उदयपुर जिले की कमान सौंपी गई है। बताया गया है कि अमृता दुहान वर्ष 2016 बैच की राजस्थान कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। वे इससे पहले श्रीगंगानगर में एसपी के पद पर कार्यरत थीं। वहीं राम मूर्ति जोशी को एंटी करप्शन ब्यूरो राजस्थान, उदयपुर में डीआईजी पद पर लगाया गया है। वे इससे पहले जयपुर में एंटी टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) राजस्थान में डीआईजी के पद पर तैनात थे। इसके अलावा नवगठित सलूम्बर जिले में भी नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। विश्वनाथ राम को सलूम्बर जिले का एसपी बनाया गया है। सरकार के आदेश के अनुसार पाली, राजसमंद, कोटपुतली-बहरोड़, बांसवाड़ा, डीग और जोधपुर ग्रामीण सहित कई जिलों के एसपी बदले गए हैं। वहीं जयपुर और जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में भी डीसीपी स्तर पर फेरबदल किया गया है। सरकार के इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
चीन की सैटेलाइट तस्वीरें बनीं ईरान की ताकत? अमेरिका ने जताई बड़ी चिंता
गणेश उत्सव का आगाज, इंदौर के मिट्टी वाले बप्पा से लेकर लालबाग के राजा तक उमड़ा सैलाब
चोरी के 2 मामलों में उज्जैन पुलिस का बड़ा एक्शन, सोने के हार समेत वाहन बरामद
मोहम्मद नबील को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, मदरसे में रहता था सबसे अलग-थलग
ब्रिक्स घोषणापत्र पर सहमति के बाद राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, भारत के नेतृत्व की सराहना
रतलाम में तेंदुए की मौत से सनसनी, ग्रामीणों के पीछे दौड़ने का वीडियो वायरल; पैरों में बंधी थी रस्सी
नीदरलैंड का 86 टन सोना ब्रिटेन पहुंचा, आखिर क्यों उठाया गया इतना बड़ा कदम?
जयपुर के दो-दो वार्डों में भाजपा-कांग्रेस का कब्जा, अजमेर में किसने मारी बाजी?