लव होम टेम्पल में भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिष्ठा आज
जोधपुर । राष्ट्र-संत ललितप्रभ महाराज, राष्ट्र-संत चन्द्रप्रभ महाराज एवं मुनि शांतिप्रिय सागर महाराज के सान्निध्य में शोभावतों की ढाणी स्थित लव होम के विशाल परिसर में आज प्रात: 9 से 12.30 बजे तक भगवान श्री पार्श्वनाथ प्रभु की नयनाभिराम प्रतिमा का प्रतिष्ठा महोत्सव होगा। इसके साथ ही मंदिर परिसर में देवी पदमावती माता एवं नाकोड़ा भैरव देव की प्रतिमा की भी प्रतिष्ठा होगी। इस अवसर पर प्रतिष्ठा महोत्सव के अन्तर्गत मंदिर परिसर में नवग्रह, दस दिग्पाल एवं अष्ट मंगल का पूजन होगा। कार्यक्रम में तीनों प्रतिमाओं का 18 अभिषेक होगा, जिसमें विविध प्रकार के सुगन्धित द्रव्य, विविध नदियों के जल एवं पंचामृत से श्रद्धालुजन प्रतिमाओं का अभिषेक करेंगे। प्रतिष्ठा महोत्सव के अन्तर्गत कुंभ स्थापना और दीप स्थापना भी होगी। मंदिर के निर्माता विजय, अमित विजयवर्गीय, रामाअवतार, चेतन साकुनिया एवं राजेश, सुमित कर्नावट ने सभी श्रद्धालुओं को प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।
कोरबा में युवक की दबंगई! तलवार लहराकर मोहल्ले में फैलाई दहशत, पुलिस से भी भिड़ा
नशीले इंजेक्शन सप्लाई करने वाले गैंग पर बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
अंबिकापुर छात्रा सुसाइड केस में बड़ा मोड़, परिजनों के आरोप पर NSUI नेता पर FIR
एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम का बड़ा फैसला, नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकार
हेमंत खंडेलवाल ने मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा खरीदी, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कोहली के शरीर पर बने टैटू का क्या है राज? स्याही का हर निशान बताता है अलग पहचान
एशिया कप फाइनल का ड्रामा अभी खत्म नहीं, ट्रॉफी विवाद पर फिर आमने-सामने BCCI और नकवी
‘सामाजिक चुनौतियों को समझें युवा’, RSS के प्रदीप जोशी ने सुरक्षा को लेकर किया जागरूक
भोपाल में 40 पासपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, एयरपोर्ट और सीपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
प्रसूता को नहीं मिली एंबुलेंस, दर्द से कराहती महिला को पिकअप से अस्पताल ले गए परिजन