जानिए महागौरी को कौन सा भोग सबसे प्रिय है
Durga Ashtami Bhog Recipe in Hindi: दुर्गा अष्टमी का दिन नवरात्रि का आठवां और बेहद पवित्र दिन होता है। इस दिन माता महागौरी की पूजा की जाती है, जो शांति, पवित्रता और सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती हैं। 2026 में नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी तिथि 26 मार्च को मनाई जा रही है। इस दिन देवी महागौरी का विशेष पूजन करें। साथ ही उनके प्रिय रंग को श्रृंगार में शामिल करें। मां महागौरी को सफेद वस्त्र, नारियल और मीठे भोग विशेष रूप से प्रिय होते हैं।आइए जानते हैं कि दुर्गा अष्टमी कब है। इस दिन माता महागौरी को भोग में क्या अर्पित करें और घर पर उनके प्रिय भोग को कैसे बनाया जा सकता है।
माता महागौरी को भोग में क्या चढ़ाएं?
दुर्गा अष्टमी पर माता महागौरी को नारियल, सफेद मिठाई, हलवा और खीर का भोग लगाना शुभ माना जाता है। विशेष रूप से नारियल से बने प्रसाद उन्हें अत्यंत प्रिय हैं। इन भोगों को अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है।
नारियल की खीर बनाने का तरीका
सामग्री
- 1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
- 1 लीटर दूध
- 1/2 कप चीनी
- 4-5 इलायची
- ड्राई फ्रूट्स
खीर बनाने की विधि
- स्टेप 1-दूध को उबालें और धीमी आंच पर पकाएं।
- स्टेप 2- इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें।
- स्टेप 3- 10-15 मिनट तक पकाएं।
- स्टेप 4- चीनी और इलायची मिलाएं।
- स्टेप 5- ड्राई फ्रूट्स डालकर गैस बंद करें।
खीर को ठंडा या गर्म, दोनों तरह से भोग लगा सकते हैं।
नारियल का लड्डू या बर्फी बनाने की विधि
आप चाहें तो नारियल के लड्डू या नारियल की बर्फी भी आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसके लिए 200 ग्राम नारियल के बुरादे में दो चम्मच घी, मिलाकर 3-4 मिनट तक भूल नें। फिर एक कप दूध, 150 ग्राम चीनी या कंडेंस्ड मिल्क डालकर धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं। इलायची पाउडर मिलाएं और गैस बंद कर दें। जब यह मिश्रण ठंडा होने लगे तो लड्डू का शेप देकर सूखे नारियल के बुरादे में लपेटें। इस मिश्रण को प्लेट पर फैलाकर बर्फी के शेप में भी काट सकते हैं। ठंडा होने पर खाएं।
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और बन गए विदेश सेवा अधिकारी
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी