महागौरी का प्रिय रंग और उसकी खासियत जानें
Ashtami Outfit Ideas : नवरात्रि के नौ दिनों के पावन पर्व का समापन हो रहा है। नवरात्रि की समाप्ति पर दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है। अष्टमी तिथि पर मां महागौरी की पूजा की जाती है। माता महागौरी का स्वरूप अत्यंत गौर वर्ण, शांत और सौम्य है। इन्हें सुंदरता, पविज्ञता और तपस्या की देवी माना जाता है। दुर्गा अष्टमी का दिन शांति, पवित्रता और सौम्यता का प्रतीक होता है। इस दिन लोग उपवास करते हैं और मां महागौरी का विशेष पूजन करते हैं। उनका प्रिय भोग अर्पित करते हैं जो कि नारियल और नारियल से बनी मिठाइयां हैं। वहीं दुर्गा अष्टमी में माता के श्रृंगार से लेकर खुद को स्टाइल करने के लिए महागौरी के प्रिय रंग को अपनाया जाता है।2026 में नवरात्रि की अष्टमी तिथि 26 मार्च 2026 को मनाई जा रही है। आइए जानते हैं मां महागौरी का प्रिय रंग क्या है और इस दिन तैयार होने के लिए कौन सा शुभ रंग अपनाएं।
माता महागौरी का प्रिय रंग
इस दिन का शुभ रंग गुलाबी माना जाता है, जो मां महागौरी के दिव्य और निर्मल स्वरूप को दर्शाता है। सफेद रंग प्रेम, करुणा और सौम्यता का प्रतीक है। इस रंग को पहनने से जीवन में स्थिरता और सकारात्मकता आती है। अगर आप देवी के श्रृंगार कर रहे हैं या खुद पूजा के लिए खूबसूरती के साथ तैयार होना चाहते हैं तो ध्यान रखें पूजा के कपड़े साफ और सादे हों। बहुत ज्यादा डार्क कॉम्बिनेशन से बचें। पूजा के समय सिंपल और सभ्य लुक रखें।
महिलाओं के लिए आउटफिट आइडियाज
गुलाबी अनारकली सूट
नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर पूजन के लिए गुलाबी रंग का अनारकली सूट अपना सकते हैं। बॉर्डर के साथ गुलाबी अनारकली एलिगेंस लुक देता है। यह पूजा में तो अच्छा लगता ही है, साथ ही आप दफ्तर में भी इस आउटफिट को कैरी कर सकते हैं।
गुलाबी कुर्ती विद पलाजो
सिंपल और कम्फर्टेबल लुक चाहिए तो अष्टमी पर गुलाबी कुर्ती और सफेद या राॅयल ब्लू पलाजो को पेयर कर सकते हैं। यह आउटफिट ऑफिस या कैजुअल पूजा के लिए बेस्ट विकल्प है।
गुलाबी साड़ी विद गोल्डन बॉर्डर
आज के दिन गुलाबी रंग की फ्लोरल प्रिंट साड़ी या सिल्क की हल्के बोर्डर वाली पिंक साड़ी पहनकर तैयार हों। यह क्लासिक और एलीगेंट लुक देगा। मंदिर जा रहे हैं तो इस तरह से खुद को स्टाइल करेंगी तो सबकी नजर आप पर ही टिक जाएगी।
इंडो-वेस्टर्न गाउन
अगर मॉडर्न और ट्रेंडी लुक चाहिए तो इंडो-वेस्टर्न पिंक गाउन पहन सकती हैं। ये परिधान नवरात्रि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, पूजा अनुष्ठानों में भी अच्छा लगेगा। नवरात्रि पर पुरुष भी माता महागौरी के प्रिय रंग को अपने परिधान में अपनाकर स्टाइलिश अंदाज में तैयार हो सकते हैं। साथ ही माता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। आप गुलाबी कुर्ता पायजामा पहन सकते हैं। या पिंक शर्ट के साथ टाउजर व जींस को टीमअप कर सकते हैं। फ्लोरल हाफ जैकेट से लुक को अधिक प्रभावी भी बना सकते हैं।
राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात