राजधानी में कम दरों पर जेडीए दे रहा जमीन
जयपुर । राजधानी में कम दरों पर जमीन खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने तीन नई आवासीय योजनाओं की घोषणा की है इन योजनाओं में अटल विहार, गोविंद विहार और पटेल नगर शामिल हैं. इन योजनाओं के लिए अब तक करीब 67,000 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें सबसे अधिक आवेदन गोविंद विहार योजना के लिए आए हैं. यहां 34,941 आवेदन दर्ज किए गए हैं. वहीं, पटेल नगर आवासीय योजना के लिए महज चार दिनों में 1,890 आवेदन किए जा चुके हैं। जयपुर विकास आयुक्त आनंदी के अनुसार अटल विहार आवासीय योजना जोन-12 में कालवाड़ रोड पर स्थित है इसकी आरक्षित दर 14,000 रुपए है. गोविंद विहार आवासीय योजना जोन-10 में गोविंदपुरा-रोपाडा के पास स्थित है. इसकी आरक्षित दर 18,000 रुपए है. इसी तरह पटेल नगर आवासीय योजना भी जोन-10 में खोरी-रोपाडा क्षेत्र में स्थित है. इसकी आरक्षित दर 18,000 रुपए निर्धारित की गई है. अटल विहार योजना में अब तक 30,110 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि गोविंद विहार योजना में 34,941 आवेदन आए हैं. पटेल नगर योजना में 1,890 आवेदन किए गए हैं. इन योजनाओं में विभिन्न आकार के भूखंड उपलब्ध हैं, जिनकी संख्या और आकार इस प्रकार हैं। इन योजनाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अटल विहार और गोविंद विहार के लिए 7 फरवरी है, जबकि पटेल नगर योजना के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 13 फरवरी तय की गई है।
चोरी के 2 मामलों में उज्जैन पुलिस का बड़ा एक्शन, सोने के हार समेत वाहन बरामद
मोहम्मद नबील को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, मदरसे में रहता था सबसे अलग-थलग
ब्रिक्स घोषणापत्र पर सहमति के बाद राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, भारत के नेतृत्व की सराहना
रतलाम में तेंदुए की मौत से सनसनी, ग्रामीणों के पीछे दौड़ने का वीडियो वायरल; पैरों में बंधी थी रस्सी
जयपुर के दो-दो वार्डों में भाजपा-कांग्रेस का कब्जा, अजमेर में किसने मारी बाजी?
22 सितंबर का महाबंद स्थगित, बस किराया बढ़ाने पर सरकार और ऑपरेटरों में सहमति
पेपर लीक से मचा हंगामा, छात्रों के समर्थन में आए दीपके, सरकार से मांगा इस्तीफा
करंट लगने से गई कंप्यूटर ऑपरेटर की जान, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों का चक्काजाम
MP के मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी, 16 सितंबर को सीएम मोहन यादव बांटेंगे 7500 से ज्यादा स्कूटी
उज्जैन के गणेश मंदिर में उल्टा स्वास्तिक बनाने का राज, मन्नत पूरी होने से जुड़ी है खास मान्यता