नवरात्रि के पहले दिन होती है मां शैलपुत्री की पूजा
Navratri 2026 Day 1 Shubh Rang: 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इस दिन घटस्थापना की जाती है और मां शैलपुत्री की पूजा होती है। मां शैलपुत्री पर्वतराज की पुत्री, धैर्य और मूल शक्ति का प्रतीक हैं। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा के लिए एक शुभ रंग के परिधान को अपनाया जाता है, जो कि साधना का संकेत है। परंपरा कहती है, पहले दिन धारण किया गया रंग पूरे नवरात्रि की ऊर्जा तय करता है।
ध्यान रखें कि पूजा से पहले सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें। घर के मंदिर में कलश स्थापना करें। घी का दीपक जलाएं और देवी को सफेद फूल और शुद्ध घी का भोग लगाएं। नवरात्रि का पहला दिन हमें याद दिलाता है कि शक्ति बाहर नहीं, भीतर जन्म लेती है। आइए जानते हैं नवरात्रि के पहले दिन कौन सा रंग पहनना शुभ होता है।
नवरात्रि प्रथम दिन शुभ रंग
नवरात्रि के पहले दिन पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है। पीला रंग सूर्य की पहली किरण जैसा है यानी उम्मीद, जागृति और नई शुरुआत का प्रतीक। मां शैलपुत्री स्वयं प्रकृति की मूल शक्ति हैं। वह स्थिर, शांत, और अडिगता का प्रतीक हैं। पीला रंग उसी स्थिरता में जीवन का संचार करता है।
यह रंग दर्शाता है नई शुरुआत और सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक स्पष्टता और आत्मविश्वास, समृद्धि और सौभाग्य। पुरानी परंपराओं में कहा गया है, “जैसा आरंभ, वैसा ही अंत”। इसलिए पहले दिन का रंग अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। जब आप पीला रंग पहनते हैं, तो वह केवल कपड़ा नहीं रहता, वह एक संकेत बन जाता है कि आपने अपने जीवन में प्रकाश को स्वीकार कर लिया है।
मां शैलपुत्री का धार्मिक महत्व
मां शैलपुत्री को नवरात्रि की प्रथम देवी माना जाता है। ये हिमालय की पुत्री हैं और इनका वाहन वृषभ (बैल) है।इनकी पूजा करने से जीवन में स्थिरता आती है। वैवाहिक सुख और सौभाग्य बढ़ता है। मन की चंचलता समाप्त होती है। यह दिन साधना का मूल है।
नवरात्रि के पहले दिन क्या पहनें?
पहले दिन घटस्थापना के लिए महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहन सकती हैं। हल्की पीली साड़ी, लाल या नारंगी रंग के बोर्डर वाली साड़ी पहन सकती हैं। इस मौके पर काॅटन या सिल्क की साड़ी परफेक्ट दिखती है।
सूट
इस मौके पर हल्का पीला सूट, या अनारकली भी परफेक्ट लुक देगा, साथ ही पूजा के लिए सहज रहेगा। फ्लोरल पीले कुर्ते के साथ दुपट्टा कैरी करें। साथ में मिनिमल ज्वेलरी से स्टाइल करें।
पुरुषों के लिए आउटफिट आइडिया
इस दिन पुरुष भी शुभ रंग के परिधान पहन सकते हैं। वह पीले रंग का कुर्ता पायजामा पहनकर तैयार हो सकते हैं। ऑफ-व्हाइट कुर्ता और जींस के साथ पीला दुपट्टा टीमअप कर सकते हैं। चाहें तो एथनिक जैकेट विद येलो टच से लुक को इन्हेंस करें। ध्यान रखें कि कपड़े साफ और सादगीपूर्ण हों। यही असली भक्ति है।
गुजरात में मौसम ने ली करवट, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
पिनराई विजयन की संपत्ति को लेकर खुलासा
छत्तीसगढ़ विधानसभा में ‘धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026’ पेश
नारनौल अवैध खनन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन सहायक खनन अधिकारी गिरफ्तार
एलपीजी की कमी के बीच मैकेनिक की अनोखी जुगाड़ चर्चा में
भारत में बाल मृत्यु दर में बड़ी गिरावट, संयुक्त राष्ट्र ने की तारीफ
युजवेंद्र चहल का नया अवतार, फिटनेस पर पूरा फोकस
बठिंडा कस्टोडियल डेथ केस: पांच पुलिसकर्मियों पर हत्या का ट्रायल तय
नवरात्रि के पहले दिन होती है मां शैलपुत्री की पूजा
‘मांवा-धीयां दा सत्कार’ योजना में नई परेशानी, बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन बना बाधा