घर बैठे लें स्ट्रीट फूड का मजा, बनाएं मसालेदार झालमुड़ी
Jhalmuri Banane Ka Tarika: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले जब नरेद्र मोदी झाड़ग्राम की रैली में पहुंचे, तो एक दिलचस्प पल देखने को मिला। उन्होंने सड़क किनारे रुककर चटपटी झालमुड़ी का स्वाद लिया। बस फिर क्या था! सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें वायरल हो गईं और लोगों के मुंह में पानी आ गया।झालमुड़ी सिर्फ एक स्नैक नहीं, बल्कि बंगाल की स्ट्रीट फूड संस्कृति की पहचान है। हल्की, मसालेदार और झटपट बनने वाली यह डिश हर उम्र के लोगों की पसंदीदा है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको किसी खास कुकिंग स्किल की जरूरत नहीं होती। घर में मौजूद साधारण सामग्री से आप मिनटों में बाजार जैसी टेस्टी झालमुड़ी तैयार कर सकते हैं।अगर आपने भी मोदी जी की तरह चटपटी झालमुड़ी खाने का मन बना लिया है, लेकिन बाहर की गर्मी या भीड़ से बचना चाहते हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं। इस लेख में हम आपको बताएंगे आसान रेसिपी, जरूरी सामग्री और कुछ ऐसे टिप्स, जिससे आपकी झालमुड़ी बिल्कुल स्ट्रीट स्टाइल बनेगी। तो तैयार हो जाइए, घर बैठे बंगाल के असली स्वाद का मजा लेने के लिए।
झालमुड़ी क्या है?
झालमुड़ी पश्चिम बंगाल का एक प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है, जिसे मुरमुरे, मसाले और सरसों के तेल से तैयार किया जाता है। इसका स्वाद तीखा, खट्टा और बेहद लाजवाब होता है। इसे भेलपुरी या मुरमुरे चाट भी कहा जाता है।
झालमुड़ी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
झालमुड़ी बनाने के लिए आपको चाहिए,
- मुरमुरे
- बारीक कटा प्याज
- टमाटर
- हरी मिर्च
- उबले आलू
- नमक
- चाट मसाला
- लाल मिर्च पाउडर
- सरसों का तेल
- नींबू का रस
- सेव।
झालमुड़ी बनाने की आसान विधि
- सबसे पहले एक बड़े बाउल में मुरमुरे लें।
- उसमें प्याज, टमाटर, आलू और हरी मिर्च डालें।
- अब नमक, चाट मसाला और सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- अंत में नींबू का रस डालें और तुरंत सर्व करें।
परफेक्ट स्वाद के टिप्स
झालमुड़ी का असली स्वाद सरसों के तेल से आता है। साथ ही इसे बनाकर तुरंत खाना जरूरी है, नहीं तो मुरमुरे नरम हो जाते हैं। चाहें तो मूंगफली और नारियल के टुकड़े भी डाल सकते हैं।
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
टिफिन में परांठे हो जाते हैं कड़े? सुबह से शाम तक नरम रखने के लिए अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स।
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक
कर्नाटक में होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म, नशीला पेय देने का आरोप; दो गिरफ्तार
तिलक वर्मा की 'विराट' उपलब्धि: गुजरात के 11 धुरंधरों पर भारी पड़ा मुंबई का यह अकेला शूरवीर।
जबलपुर में गर्मी का प्रचंड प्रहार; 42 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 72 घंटे 'लू' का अलर्ट।