पलवल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो इनामी बदमाश ढेर
पलवल: हरियाणा के पलवल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की सूचना है. पलवल मुठभेड़ में पुलिस ने 2 इनामी बदमाशों को ढेर कर दिया. दोनों बदमाशों पर पुलिस ने 1-1 लाख रुपए इनाम रखा था. लंबे अरसे से पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी. हरियाणा पुलिस ने दोनों बदमाशों की पहचान जोरावर और नीरज उर्फ नीरिया के रूप में की है. दोनों रेवाड़ी के रहने वाले थे. पुलिस के मुताबिक बदमाशों के साथ पलवल-नूंह मार्ग पर रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात हुई.
पलवल मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी घायल, अस्पताल में भर्ती
पलवल मुठभेड़ में तीन पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं. तीनों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस के अनुसार दोनों बदमाश एक कुख्यात गैंगस्टर के शूटर थे. CIA की टीम आगे की जांच में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक बदमाशों के अभी और साथियों की तलाश है.
बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई तीनों की जान
पुलिस अधिकारी के मुताबिक हरियाणा पुलिस को पलवल-नूंह मार्ग से बदमाशों के गुजरने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी करने के बाद रुकने को कहा तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. अचानक फायरिंग होने की घटना में CIA इंचार्ज PSI दीपक गुलिया और उनकी टीम के कुलदीप और नरेंद्र को गोलियां लगीं. बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने से तीनों बच गए. इसके बाद पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों को मौके पर ढेर कर दिया. दोनों की मौके पर मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि दोनों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में पलवल आए थे. इससे पहले बदमाशों ने जोहरखेड़ा गांव के सरपंच मनोज और उनके साथियों पर जानलेवा हमला किया था.
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’