जुगाड़' ने किया कमाल: बारिश में श्मशान का रास्ता बंद, पार्षद ने 2 घंटे में पुल बनाकर आसान किया रास्ता
राजस्थान के चूरू जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते जगह-जगह जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है. इस कारण लोगों का काफी परेशानियां का भी सामना करना पड़ा रहा है. एक जगह श्मशान घाट के सामने भी पानी भर गया है, जहां से जुगाड़ बनाकर शव यात्रा निकली गई है. श्मशान घाट जाने वाली शव यात्राओं के लिए स्थानीय नेता ने अस्थाई पुल का निर्माण कराया है. जिसके ऊपर चलकर शवयात्रा आराम से निकल पाई.
चूरू जिले के सुजानगढ़ में बीते तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है. भारी बारिश के चलते भोजलाई बास में स्थित चापटिया तालाब ओवरफ्लो हो गया. इस कारण से श्मशान घाट, मंदिर और स्कूल जाने वाले रास्ते बंद हो गए हैं. इस बीच इलाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मौत की जानकारी होते ही स्थानीय पार्षद और नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष जय श्री कमल दाधीच शव यात्रा को लेकर चिंतित हो गए.
पार्षद ने बनवाया अस्थाई पुल
उन्होंने गजब का दिमाग लगाते हुए दो घंटे के अंदर ही एक अस्थाई पुल का निर्माण करा दिया, जिससे शव यात्रा आसानी से निकाली जा सके. अस्थाई पुल पर चलकर शव यात्रा आसानी से निकल गई. इस शव यात्रा में करीब 200 लोग शामिल थे. स्थानीय पार्षद ने करीब 125 फीट लंबा पुल कंस्ट्रक्शन में काम आने वाले सामान से बनाया है. जय श्री कमल दाधीच ने बताया कि बारिश के मौसम को देखते हुए अगले एक महीने तक इस पुल को रखा जाएगा.
नगर परिषद की लापरवाही से होता जलभराव
जिससे शमशान घाट और मंदिर और स्कूल जाने वालों को परेशानी ना हो. पार्षद ने कहा कि तालाब में समय पर मोटरलगाई जाए तो पानी ओवरफ्लो नहीं होगा. लेकिन नगर परिषद की लापरवाही के कारण इलाके में पानी भर जाता है. इस कारण से हजारों लोगों का परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि जितना मैं कर सकता था. उतना मैंने किया. अब बाकी का समाधान नगर परिषद करें.
2 अप्रैल 2026 राशिफल: किस पर बरसेगी किस्मत, किसे भुगतनी पड़ सकती हैं चुनौतियां
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती लखनऊ से चुनावी शंखनाद करेंगी, BSP के सामने चुनौती का पहाड़
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव