कॉफी से हो सकता है नुकसान, इन लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए
कॉफी: कुछ लोगों को कॉफ़ी की इतनी तलब होती है कि दिन में वे चार से पांच बार कॉफ़ी पी जाते हैं। कॉफी में पाया जाने वाला कैफीन दिमाग की सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। ये हमारे शरीर में डोपामाइन के लेवल को भी ठीक करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कॉफ़ी का सेवन हर किसी के लिए सही नहीं है। दरअसल, कुछ लोगों के लिए इसका सेवन जहर के सामान हो सकता है। चलिए जानते हैं किन लोगों को इस पेय से दूरी बना लेना चाहिए।
इन लोगों को नहीं पीना चाहिए कॉफ़ी
ब्लड प्रेशर के मरीज कॉफी न पियें: हाई बीपी से ग्रसित मरीजों को भूलकर भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए उन्हें कॉफी से दूरी बनानी चाहिए। इसके सेवन से आपकी नींद पर असर पड़ सकता है। साथ ही इस वजह से इनसोमनिया का खतरा भी बढ़ जाता है। नींद नहीं आने से दिल की बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है।
ऑस्टियोपोरोसिस:जब हड्डियों कमजोर होने लगती हैं तो उस स्थिति को ऑस्टियोपोरोसिस कहते हैं। इसमें बोन डेंसिटी कम होने लगती है, जिससे हड्डियों के फ्रैक्चर होने का खतरा बढ़ जाता है। कॉफी पीने से हड्डियों पर पर नेगेटिव असर पड़ता है। अगर आपकी हड्डियां कमजोर हैं और आप कॉफी पी रहे हैं तो इससे आपकी हड्डियां पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।
प्रेगनेंसी के दौरान कॉफी न पियें:प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कॉफी नहीं पीने की सलाह दी जाती है। हालांकि आप कम मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं। लेकिन ऐसे समय में एक बार से ज्यादा कॉफी पीना आपके साथ-साथ आपके बच्चे के लिए भी सही नहीं है। प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा कॉफी पीने से बीपी भी बढ़ सकता है।
एंग्जायटी डिसऑर्डर से पीड़ित: अगर एंग्जायटी डिसऑर्डर से पीड़ित हैं तो कॉफी का सेवन न के बराबर करें। ज्यादा कॉफी पीने से सेहत से जुडी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जिनमे पैनिक अटैक भी शामिल है।
राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
रीवा में जेल से छूटते ही दिखाई दबंगई, पुलिस ने दो बदमाशों को सिखाया सबक; 8 तमंचे बरामद
साइबर ठगी पर सख्त राजस्थान सरकार, बैंकों को ‘जीरो टाइम लैग’ का लक्ष्य
दमोह से जबलपुर मायके पहुंची महिला की फांसी से मौत, जांच शुरू
'2025-26 का सर्विस चार्ज बाकी', इंदौर नगर निगम ने मेट्रो कंपनी को भेजा 8 करोड़ का बिल
CJP मार्च के घायलों से अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी, सरकार पर साधा निशाना
जल संकट से बेहाल पाकिस्तान, कनाडा से मांगी आपात सहायता
पैसों के लालच में रची गई खौफनाक साजिश, महिला की हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश
मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड को मंजूरी, विधानसभा से बिल पारित