ग्वालियर में CMHO की बड़ी कार्रवाई, पांच क्लीनिक सील
ग्वालियर। ग्वालियर में सोमवार को CMHO डॉ. सचिन श्रीवास्तव की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी तरीके से चल रहे पांच क्लीनिकों को सील कर दिया। ये सभी क्लीनिक लंबे समय से बिना पंजीकरण के चल रहे थे और शहर के कई लोगों का इलाज बिना डर के कर रहे थे। इन क्लीनिकों में इलाज करने वाले लोग लोग मान्य मेडिकल डिग्रीधारी नहीं थे।
हजीरा और लश्कर इलाके में रेड
CMHO टीम ने हजीरा और लश्कर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान यह सामने आया कि इन क्लीनिकों में RMP, B. Pharma और अन्य डिप्लोमा धारक लोग एलोपैथिक इलाज कर रहे थे, जबकि उन्हें इसकी अनुमति नहीं है। जांच में पता चला कि कई जगह डिग्रीधारी खुद मरीजों का इलाज नहीं कर रहे थे, बल्कि उनकी जगह अन्य लोग दवाएं दे रहे थे। टीम ने पाया कि कुछ संचालक सिर्फ बी.फार्मा या होम्योपैथी की डिग्री रखते थे, लेकिन यहां एलोपैथिक इलाज कर रहे थे, जो नियमों का उल्लंघन है।
तुरंत सील किए गए पांच क्लीनिक
निरीक्षण में जिन क्लीनिकों को सील किया गया, उनमें विश्वास क्लीनिक सेवा नगर किलागेट, विश्वास क्लीनिक चार शहर का नाका, के.टी. दीवान क्लीनिक हजीरा, पी.सी. बाथम क्लीनिक हजीरा और हाकिम सिंह क्लीनिक लक्ष्मीगंज रोड शामिल हैं। इनमें से कोई भी क्लीनिक नियमानुसार पंजीकृत नहीं था। कुछ संचालकों के पास होम्योपैथी या फार्मेसी की डिग्री थी, लेकिन वे एलोपैथिक इलाज कर रहे थे, जो कानून के खिलाफ है।
एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी
सीएमएचओ डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने कहा कि यह मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ है और इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस से चर्चा की जा चुकी है और मंगलवार तक सभी संचालकों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि आगे भी इस तरह की जांच जारी रहेगी ताकि फर्जी क्लीनिकों पर पूरी तरह रोक लग सके।
एशिया कप फाइनल का ड्रामा अभी खत्म नहीं, ट्रॉफी विवाद पर फिर आमने-सामने BCCI और नकवी
‘सामाजिक चुनौतियों को समझें युवा’, RSS के प्रदीप जोशी ने सुरक्षा को लेकर किया जागरूक
भोपाल में 40 पासपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, एयरपोर्ट और सीपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
प्रसूता को नहीं मिली एंबुलेंस, दर्द से कराहती महिला को पिकअप से अस्पताल ले गए परिजन
Gen-Z से राहुल गांधी का पुराना कनेक्शन, पांच साल पहले इंदौर में शो के जरिए की थी बातचीत
बॉलीवुड में नई जोड़ी का कमाल! मोहित सूरी और रामू लेकर आ रहे हैं रोमांटिक गैंगस्टर ड्रामा
गोविंदा संग अफेयर की खबरों पर नीलम कोठारी का बड़ा खुलासा, बोलीं- मेरे माता-पिता…
21 NDA राज्यों में UCC लागू करने के बयान से बढ़ा विवाद, कांग्रेस ने BJP को घेरा
कार खरीदारों के लिए बड़ी खबर! भारत-ईयू एफटीए से घटेगा शुल्क, जानें किन कारों को फायदा
राहुल गांधी के 80% भारतीय मांसाहारी बयान पर BJP भड़की, ब्रिक्स को लेकर भी साधा निशाना