महाकुंभ में भगदड़ पर सीएम, गहलोत, डोटसरा ने दुख जताया
जयपुर । मौनी अमावस्या के अमृत स्नान को लेकर महाकुंभ में संगम तट पर मंगलवार रात देर से भगदड़ मच गई इस दौरान श्रद्धालुओं की मौत की खबर भी सामने आई। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे में हुई जनहानि का समाचार सुनकर मन अत्यंत दुखी है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्रातिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा कि प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान भगदड़ में 10 से अधिक श्रद्धालुओं की मृत्यु और कई श्रद्धालुओं के घायल होने का समाचार अत्यंत कष्टकारी है. गहलोत ने कहा कि मैं ईश्वर से दिवंगतजनों को श्रीचरणों में स्थान और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने की प्रार्थना करता हूं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आधिकारिक अकाउंट पर एक्स पर लिखा कि महाकुंभ में संगम घाट पर मची भगदड़ में कई श्रद्धालुओं के हताहत होने की ख़बर अत्यंत दु:खद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है. डोटासरा ने दिवंगतों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें. साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। घटना को नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया उन्होंने लिखा कि भगदड़ में श्रद्धालुओं की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की खबर अत्यंत दु:खद और हृदयविदारक है। जूली ने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल दे।
कोहली के शरीर पर बने टैटू का क्या है राज? स्याही का हर निशान बताता है अलग पहचान
एशिया कप फाइनल का ड्रामा अभी खत्म नहीं, ट्रॉफी विवाद पर फिर आमने-सामने BCCI और नकवी
‘सामाजिक चुनौतियों को समझें युवा’, RSS के प्रदीप जोशी ने सुरक्षा को लेकर किया जागरूक
भोपाल में 40 पासपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, एयरपोर्ट और सीपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
प्रसूता को नहीं मिली एंबुलेंस, दर्द से कराहती महिला को पिकअप से अस्पताल ले गए परिजन
Gen-Z से राहुल गांधी का पुराना कनेक्शन, पांच साल पहले इंदौर में शो के जरिए की थी बातचीत
बॉलीवुड में नई जोड़ी का कमाल! मोहित सूरी और रामू लेकर आ रहे हैं रोमांटिक गैंगस्टर ड्रामा
गोविंदा संग अफेयर की खबरों पर नीलम कोठारी का बड़ा खुलासा, बोलीं- मेरे माता-पिता…
21 NDA राज्यों में UCC लागू करने के बयान से बढ़ा विवाद, कांग्रेस ने BJP को घेरा
कार खरीदारों के लिए बड़ी खबर! भारत-ईयू एफटीए से घटेगा शुल्क, जानें किन कारों को फायदा