7400 पदों पर होगी सीएचओ की भर्ती
लखनऊ। प्रदेश में जल्द ही करीब 7400 कम्युनिटी हेल्थ अफसर (सीएचओ) की भर्ती होगी। एनएचएम के जरिए भर्ती प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी तैयारी ने शुरू करा दी गई है। जल्द ही परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी। लखनऊ में करीब 252 जन आरोग्य मंदिर का संचालन हो रहा है। इनमें से 157 केंद्रों पर सीएचओ की तैनाती है। इनमें 71 केंद्र रिक्त हैं। पद खाली होने से मरीजों का इलाज बाधित होता है। टेली कंसल्टेंसी, स्क्रीनिंग करने की जिम्मेदारी सीएचओ की है। एनएचएम ने पूरे प्रदेश में सीएचओ की भर्ती का फैसला लिया है। सीएचओ की परीक्षा के लिए लखनऊ, नोएडा व बनारस में केंद्र बनाए गए हैं। लखनऊ में परीक्षा के लिए करीब 30 केंद्र चिन्हित किए गए हैं। अफसरों ने चयनित केंद्रों का निरीक्षण करके रिपोर्ट भेजी है। एनएचएम जरिए सभी केंद्रों की निरीक्षण रिपोर्ट आने बाद परीक्षा की तिथि घोषित करेगा।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’