ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार बच्चे की मौत
नई दिल्ली । फेज वन थाना क्षेत्र के सेक्टर आठ में बुधवार सुबह ट्रक बैक करते समय साइकिल सवार बच्चा आ गया। दिल्ली एम्स में उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गयी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया और ट्रक को कब्जे में लिया है। स्वजन ने ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक 12 वर्षीय बच्चा जीतू उर्फ कैलाश शनि मंदिर के पास जेजे कॉलोनी में रहता था। बुधवार सुबह वह साइकिल चलाकर पार्क की ओर जा रहा था। स्क्रैप लदा ट्रक बैक हो रहा था। जीतू उर्फ कैलाश को ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक के पहिए के नीचे आने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में जीतू को दिल्ली एम्स में भेज दिया गया। जहां जीतू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस फरार चालक की पहचान और तलाश में जुटी है। पुलिस ने स्वजन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
रीवा में जेल से छूटते ही दिखाई दबंगई, पुलिस ने दो बदमाशों को सिखाया सबक; 8 तमंचे बरामद
साइबर ठगी पर सख्त राजस्थान सरकार, बैंकों को ‘जीरो टाइम लैग’ का लक्ष्य
दमोह से जबलपुर मायके पहुंची महिला की फांसी से मौत, जांच शुरू
'2025-26 का सर्विस चार्ज बाकी', इंदौर नगर निगम ने मेट्रो कंपनी को भेजा 8 करोड़ का बिल
CJP मार्च के घायलों से अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी, सरकार पर साधा निशाना
जल संकट से बेहाल पाकिस्तान, कनाडा से मांगी आपात सहायता
पैसों के लालच में रची गई खौफनाक साजिश, महिला की हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश
मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड को मंजूरी, विधानसभा से बिल पारित