मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवास पर तिरंगा झंडा फहराया
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री निवास पर सपत्नीक तिरंगा झंडा फहराया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र भक्ति की भावना को प्रकट करने का पर्व है। राष्ट्रध्वज देश की आन-बान-शान और बलिदान का प्रतीक है। इसका सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा झंडा फहराकर इस अभियान से जुड़ें।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने अल्बर्ट हॉल से राज्य स्तरीय तिरंगा रैली में 17 अगस्त तक चलने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की प्रदेश में शुरुआत की थी। राज्य सरकार के प्रयासों और आमजन की सक्रिय सहभागिता से यह राष्ट्रव्यापी अभियान प्रदेश में जन आंदोलन का स्वरूप ले चुका है। इस वर्ष का हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने को समर्पित है। प्रदेशवासी पूरे उत्साह और उमंग के साथ घरों, स्कूलों, कॉलेजों तथा कार्यस्थलों पर तिरंगा फहरा रहे हैं। राष्ट्रीय भावना का जश्न मनाने के लिए गांव-शहरों में तिरंगा यात्रा, रैली सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया जा रहा है।
21 NDA राज्यों में UCC लागू करने के बयान से बढ़ा विवाद, कांग्रेस ने BJP को घेरा
कार खरीदारों के लिए बड़ी खबर! भारत-ईयू एफटीए से घटेगा शुल्क, जानें किन कारों को फायदा
राहुल गांधी के 80% भारतीय मांसाहारी बयान पर BJP भड़की, ब्रिक्स को लेकर भी साधा निशाना
अमित शाह का बड़ा संदेश- दुनिया की भाषाएं सीखें, लेकिन मातृभाषा से नाता न तोड़ें
चीन की सैटेलाइट तस्वीरें बनीं ईरान की ताकत? अमेरिका ने जताई बड़ी चिंता
गणेश उत्सव का आगाज, इंदौर के मिट्टी वाले बप्पा से लेकर लालबाग के राजा तक उमड़ा सैलाब
चोरी के 2 मामलों में उज्जैन पुलिस का बड़ा एक्शन, सोने के हार समेत वाहन बरामद
मोहम्मद नबील को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, मदरसे में रहता था सबसे अलग-थलग