घर में घुसकर की पति-पत्नी की नृशंस हत्या, दुमका में दहशत का माहौल!
झारखंड की उपराजधानी दुमका में रविवार की देर रात बदमाशों ने डबल मर्डर को अंजाम देकर सनसनी फैला दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने इस वारदात की वजह संपत्ति विवाद बताई है. दरअसल यह परिवार अपने ननिहाल में रह रहा था. बताया जा रहा है कि नाना की संपत्ति को लेकर इस परिवार में विवाद चल रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
वारदात दुमका में गोपीकांदर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव का है. मृतक दंपत्ति की पहचान मोहन सोरेन और उनकी पत्नी बोरोनिका हेम्ब्रम के रूप में हुई है. पुलिस ने मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को उतार दिया है. पुलिस के मुताबिक मृतक दंपत्ति पहाड़पुर गांव में काफी साल से रह रहे थे. यह गांव मोहन सोरेन के मामा का है. बताया जा रहा है कि मामा और उनके परिवार के लोगों से मोहन का संपत्ति विवाद चल रहा था.
सोते सोते बदमाशों ने रेत दिया गला
पुलिस को आशंका है कि इसी जमीनी विवाद की वजह से दंपत्ति की हत्या हुई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक वारदात रविवार की देर रात का है. मोहन सोरेन का परिवार खाना खाकर अपने घर सोया था. इसी दौरान धारदार हथियार से लैस बदमाश घर में घुस आए और संभलने का मौका दिए बिना दंपत्ति की गला रेत कर हत्या कर दी. वारदात के बाद बदमाश चुपचाप मौके से फरार भी हो गए.
किसान को भी मारी गोली
सुबह होने पर पड़ोसियों को मामले की जानकारी हुई. इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई. दुमका में यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी नगरी थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में काम कर रहे एक किसान को गोली मार दी थी. इस घटना में गंभीर रूप से घायल किसान को रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. इस मामले में पुलिस ने 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है. ली मारी गई है ।
भीषण गर्मी का कहर—स्कूलों में समय से पहले घोषित हुई गर्मियों की छुट्टियां
दमदम में पीएम मोदी का बड़ा हमला—“बंगाल का गौरव बचाने को TMC से मुक्ति जरूरी”
अंतिम संस्कार में भी सियासत: गहलोत ने सरकार पर साधा निशाना
जबलपुर रेल मंडल में पोषण पखवाड़ा 2026: जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
SMS अस्पताल में अव्यवस्था: सरकारी आदेश से मरीजों की बढ़ी परेशानी
चुनावी मैदान में महिला वोटर बनीं सबसे बड़ा फैक्टर
“बंगाल जीतकर दिल्ली पर कब्जा”: ममता बनर्जी का बीजेपी पर बड़ा हमला
जबलपुर से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनें 16 घंटे लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी