ब्रिटिश एयरवेज के विमान में तकनीकी दिक्कत, मुंबई आने वाली फ्लाइट प्रभावित
लंदन। ब्रिटेन से भारत आ रही ब्रिटिश एयरवेज की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में अचानक आई गंभीर तकनीकी खराबी के चलते उसे ऐन वक्त पर रद्द करना पड़ा। लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट संख्या BA135 के ब्रेकिंग सिस्टम में खराबी आने के बाद विमान को रनवे के पास से वापस लौटना पड़ा, जिससे सैकड़ों यात्री घंटों तक परेशान रहे।
ब्रेकिंग सिस्टम में खराबी, टैरमैक से लौटाया गया विमान
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, बोइंग विमान को लंदन समयानुसार शाम 5:35 बजे मुंबई के लिए प्रस्थान करना था। उड़ान भरने की तैयारी के दौरान चालक दल को विमान के ब्रेकिंग सिस्टम में तकनीकी समस्या का पता चला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारतीय समयानुसार शनिवार तड़के करीब 2:38 बजे विमान को टेक-ऑफ से ठीक पहले टैरमैक से वापस बे (पार्किंग स्थल) में भेज दिया गया।
इंजीनियरों के प्रयासों के बाद भी ठीक नहीं हुई खराबी
विमान को वापस लाए जाने के बाद एयरलाइन प्रबंधन ने शुरुआत में यात्रियों को आश्वस्त किया कि तकनीकी दल और इंजीनियर खराबी को सुधारने में जुटे हैं, जिससे उड़ान में केवल कुछ समय की देरी होगी। हालांकि, स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे तक भी तकनीकी टीम ब्रेक की खामी को दुरुस्त करने में सफल नहीं हो सकी। सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता देते हुए एयरलाइन को अंततः उड़ान रद्द करने का निर्णय लेना पड़ा।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’