एक ही नाश्ते से हो गए बोर? ट्राई करें टेस्टी रवा उपमा रेसिपी
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- सूजी (रवा) - 1 कप
- तेल या घी - 2 बड़े चम्मच
- राई - आधा चम्मच
- उड़द दाल - 1 चम्मच
- चना दाल - 1 चम्मच
- कढ़ी पत्ता - 8-10
- हरी मिर्च - 1-2 (बारीक कटी हुई)
- प्याज - 1 (बारीक कटा हुआ)
- गाजर और मटर (या अपनी पसंद की कोई भी सब्जियां) - आधा कप
- नमक - स्वादानुसार
- पानी - 2.5 कप
- नींबू का रस - 1 चम्मच
- हरा धनिया - 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- भुनी हुई मूंगफली या काजू - 1 बड़ा चम्मच (ऑप्शनल)
विधि :
- सबसे पहले, एक पैन को गरम करें और उसमें सूजी को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। सूजी को लगातार चलाते रहें ताकि वह जले नहीं। भूनने के बाद, इसे एक प्लेट में निकालकर अलग रख लें।
- अब उसी पैन में तेल या घी गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें राई डालें और उसे चटकने दें।
- इसके बाद, उड़द दाल और चना दाल डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- अब इसमें कढ़ी पत्ता और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें। फिर कटा हुआ प्याज डालें और उसे हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
- प्याज़ भूनने के बाद, गाजर और मटर जैसी सब्ज़ियां डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं। आप चाहें तो इसमें थोड़ी सी हींग भी डाल सकते हैं, इससे स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं।
- अब इसमें पानी और नमक डालकर उबाल आने दें।
- जब पानी उबलने लगे, तो भुनी हुई सूजी को धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि गुठलियां न पड़ें।
- पैन को ढक्कन से ढककर 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें, ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए।
- ढक्कन हटाकर उपमा को अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसमें नींबू का रस, बारीक कटा हरा धनिया और भुनी हुई मूंगफली या काजू डालकर मिला लें।
- आपका गरमागरम और स्वादिष्ट रवा उपमा तैयार है। इसे आप नारियल की चटनी या सांभर के साथ परोस सकते हैं।
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
NEET मुद्दे पर सरकार का बड़ा ऐलान, संसद में चर्चा के लिए तैयार; पीएम का सख्त संदेश
'धुरंधर 3' का जिक्र कर गुरफतेह ने छात्र आंदोलन पर कही बड़ी बात, कई सितारों ने भी दिया साथ
CJP हिंसा पर सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नौ FIR
बृज भूषण ने मांगी माफी, हनुमानगढ़ी विवाद पर कहा- किसी को ठेस पहुंची हो तो खेद है