नए जिले रद्द करने से खुश नहीं है भाजपा नेता
भजनलाल सरकार द्वारा अशोक गहलोत के राज में बने नौ जिलों और तीन संभागों को खत्म करने के फैसले से भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता खुश नहीं हैं। पूर्व सांसद देवजी पटेल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंनें हालांकि सांचौर जिला खत्म करने को लेकर दिए बयान पर यू-टर्न लिया है।
देवजी पटेल ने बोल दिया था कि सांचौर जिले की जिस दिन नींव रखी गई तब मुहूर्त शायद अच्छा नहीं निकाला गया। अब पूर्व सांसद ने पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए बोल दिया कि कांग्रेस सरकार ने आनन-फानन में जिले बनाए। जब जिले बने हैं, उस जिले का नोटिफिकेशन जारी हुआ तो उसके बीच बड़ा गैप था। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार द्वारा तकनीकी पहलुओं को देखे बिना और लोगों को विश्वास में लिए बिना ही जिले बनाए गए।
पूर्व सांसद देवजी पटेल यहां तक कहा कि जो कमी कांग्रेस की सरकार ने रखी, उन कारणों को खत्म करते हुए यह जिले पुनर्जीवित करें। इस पर समीक्षा होनी चाहिए। इससे पहले पूर्व सांसद ने सांचौर जिले को यथावत रखने की मांग की थी।
रीवा में जेल से छूटते ही दिखाई दबंगई, पुलिस ने दो बदमाशों को सिखाया सबक; 8 तमंचे बरामद
साइबर ठगी पर सख्त राजस्थान सरकार, बैंकों को ‘जीरो टाइम लैग’ का लक्ष्य
दमोह से जबलपुर मायके पहुंची महिला की फांसी से मौत, जांच शुरू
CJP मार्च के घायलों से अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी, सरकार पर साधा निशाना
जल संकट से बेहाल पाकिस्तान, कनाडा से मांगी आपात सहायता
पैसों के लालच में रची गई खौफनाक साजिश, महिला की हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश
मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड को मंजूरी, विधानसभा से बिल पारित
रोहित के खिलाफ चल रही चर्चाओं पर अश्विन का पलटवार, बताया क्यों जरूरी है कप्तान का साथ
गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, 28 IAS अफसरों के विभाग बदले; कई जिलों में नए अधिकारी तैनात