हरियाणा में एटीएम चोरों के हौसले बुलंद
हरियाणा में एटीएम काटकर लूटने और इन्हें उखाड़ने वालों के गिरोह पर पुलिस लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। हरियाणा विभिन्न जिलों में आए दिन एटीएम को निशान बनाया जा रहा है।
अब ताजा वारदात फरीदाबाद की है। आईएमटी मच्छगर गांव में मंगलवार रात चोरों ने फिर एटीएम को उखाड़ने की कोशिश की। एटीएम को तोड़ा भी गया है, हालांकि अभी यह सामने नहीं आया है कि एटीएम तोड़ने के साथ ही रकम चोरी हुई है या नहीं।
पैसे निकालने पहुंचा तो पता चला एटीएम टूटा है
यह एटीएम पंजाब नेशनल बैंक का था। वारदात का खुलासा बुधवार सुबह तब हुआ, जब एक व्यक्ति पैसे निकालने के लिए एटीएम पर पहुंचा और देखा कि एटीएम टूटा हुआ है।
जिस पर उसने तुरंत थाना सदर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले की जांच शुरू की गई।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही
थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि एटीएम से रुपये चोरी हुए हैं या नहीं, क्योंकि बैंक के अधिकारी अपनी जांच के बाद ही बताएंगे कि एटीएम में कितनी राशि थी और कितनी बची है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे पता लगाया जा सके कि वारदात कितने बने अंजाम दी गई और चोरों को पकड़ा जा सके।
तीन दिन पहले मेवात में एटीएम काट 24 लाख उड़ाए थे
गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही मेवात के फिरोजपुर झिरका में बदमाशों ने एचडीएफसी बैंक के एटीएम को तोड़कर 24 लाख रुपये लूट लिए थे। इस वारदात में गैस कटर का इस्तेमाल किया गया था।
इन घटनाओं से यह सवाल उठने लगा है कि एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था में चूक हो रही है, जिससे ऐसे अपराधों को बढ़ावा मिल रहा है। पुलिस ने एटीएम के आसपास की सुरक्षा और निगरानी को मजबूत करने की बात की है।
साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज ने क्रिकेट को कहा अलविदा
पनीर खाने से हो सकती है परेशानी, इन लोगों को रहना चाहिए सावधान
हनुमान जन्मोत्सव पर बनाएं ये खास भोग, बजरंगबली होंगे प्रसन्न
ऑटिज्म के शुरुआती लक्षण, जिन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
सावधान! ये संकेत हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर के, समय पर पहचान जरूरी
रोज कच्चा प्याज खाते हैं? इन लोगों को तुरंत बंद कर देना चाहिए
नीतीश कुमार 13 अप्रैल को CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं, राज्यसभा सदस्य बनने की तारीख भी सामने
2 अप्रैल 2011: भारत बना विश्व चैंपियन, 28 साल का इंतजार खत्म
वोटर लिस्ट विवाद: सुप्रीम कोर्ट की दोटूक, TMC की आपत्तियों पर कहा – ‘ऐसा हर बार होता है’
डर और दबाव के बीच किशोरी की मौत, जांच में जुटी पुलिस