नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ी, मिली Z+ सिक्योरिटी
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा जा रहे हैं। इस कारण उनकी सुरक्षा में फेरबदल किया गया है। अब सीएम नीतीश कुमार को जेड प्लस (Z+) श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इस संबंध में गृह विभाग ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को आदेश जारी कर दिया है। जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि उन्हें बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट-2000 के तहत सुरक्षा दी जाएगी, जो मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी जारी रहेगी। गृह विभाग की ओर से जारी पत्र में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने का भी बताया गया है। बताया गया है कि वह राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं और जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर उच्च सदन की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस परिप्रेक्ष्य में उनकी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई, जिसके बाद उन्हें जेड प्लस जैसी श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया गया।
इस कारण किया गया सुरक्षा घेरे में बदलाव
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब तक बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट- 2000 के तहत सुरक्षा मिली हुई है। अब चुकी वह मुख्यमंत्री के पद से त्यागपत्र देकर राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं, तो देश स्तर पर यात्राओं और संवेदनशीलता के मद्देनजर उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
10 अप्रैल को सदस्य के रूप शपथ लेंगे नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इसके लिए वह संभवतः 8 या 9 अप्रैल को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार अपनी राज्यसभा सदस्यता की शपथ 10 अप्रैल को ग्रहण करेंगे। इसके लिए नीतीश कुमार 8 या 9 अप्रैल को दिल्ली जाएंगे। बता दें कि शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार अपने मुख्यमंत्री पद से 13 अप्रैल के बाद इस्तीफा दे सकते हैं।
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह, उप-राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
IIT बाबा Abhay Singh पत्नी संग झज्जर पहुंचे, हिमाचल से आए दोनों
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा
अरुण देव गौतम बनेंगे छत्तीसगढ़ के 12वें पूर्णकालिक DGP