अशोक गहलोत ने पेंशन को लेकर भजनलाल सरकार पर साधा निशाना
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने झुंझुनूं में पेंशन ना मिलने पर अपने हक की फरियाद रखने आए बुजुर्ग को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की घटना को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि कृपया अपने हक के लिए आवाज ना उठाएं, राजस्थान की भाजपा सरकार सो रही है, उनकी नींद खराब हो जाएगी। राजस्थान में हमारी सरकार ने न्यूनतम आय गारंटी कानून बनाया था जिसमें हर बुजुर्ग, दिव्यांग, विधवा इत्यादि को हर महीने पेंशन का अधिकार दिया गया है यानी राजस्थान सरकार इन कैटिगिरी में शामिल लोगों को पेंशन देने के लिए बाध्य है।
परन्तु झुंझुनूं में पेंशन ना मिलने पर अपने हक की फरियाद रखने आए बुजुर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ऐसे मामले में जहां पेंशन संबंधी कानून का पालन ना करवा पाने पर जिम्मेदार कार्मिकों पर कार्रवाई होनी चाहिए थी वहां सरकार अपनी शिकायत दर्ज करवाने वाले बुजुर्ग को गिरफ्तार कर रही है।
सीएम भजनलाल शर्मा को सुनिश्चित करना चाहिए कि हर महीने पूरे राजस्थान में प्राथमिकता पर सभी को पेंशन मिले
अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि राजस्थान में लाखों पेंशन लाभार्थी इसी तरह परेशान हैं, क्योंकि उनकी पेंशन कई महीनों से नहीं आ रही है। संभवत: उन पर दबाव बनाने के लिए ऐसी कार्रवाई की गई है। यह पेंशन इन सभी लोगों की आजीविका निर्वहन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को यह सुनिश्चित करना चाहिए हर महीने पूरे राजस्थान में प्राथमिकता पर सभी को पेंशन मिले।
चोरी के 2 मामलों में उज्जैन पुलिस का बड़ा एक्शन, सोने के हार समेत वाहन बरामद
मोहम्मद नबील को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, मदरसे में रहता था सबसे अलग-थलग
ब्रिक्स घोषणापत्र पर सहमति के बाद राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, भारत के नेतृत्व की सराहना
रतलाम में तेंदुए की मौत से सनसनी, ग्रामीणों के पीछे दौड़ने का वीडियो वायरल; पैरों में बंधी थी रस्सी
जयपुर के दो-दो वार्डों में भाजपा-कांग्रेस का कब्जा, अजमेर में किसने मारी बाजी?
22 सितंबर का महाबंद स्थगित, बस किराया बढ़ाने पर सरकार और ऑपरेटरों में सहमति
पेपर लीक से मचा हंगामा, छात्रों के समर्थन में आए दीपके, सरकार से मांगा इस्तीफा
करंट लगने से गई कंप्यूटर ऑपरेटर की जान, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों का चक्काजाम
MP के मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी, 16 सितंबर को सीएम मोहन यादव बांटेंगे 7500 से ज्यादा स्कूटी
उज्जैन के गणेश मंदिर में उल्टा स्वास्तिक बनाने का राज, मन्नत पूरी होने से जुड़ी है खास मान्यता