कांग्रेस का एक और बड़ा ऐलान लॉन्च की जीवन रक्षा योजना
नई दिल्ली । दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी प्रमुख दलों की ओर से ताबड़तोड़ चुनावी वादे किए जा रहे हैं। कांग्रेस भी दिल्लीवासियों के लिए बड़े वादे कर रही है। ‘प्यारी दीदी योजना’ के बाद कांग्रेस ने अब अपनी दूसरी गारंटी का भी ऐलान कर दिया है। पार्टी की दूसरी गारंटी ‘जीवन रक्षा योजना’ है जिसमें हर दिल्ली वाले को 25 लाख रुपये का हेल्थ बीमा का वादा किया गया है। पिछले 2 चुनावों से 0 पर सिमटने वाली कांग्रेस ने बुधवार को वादा किया कि अगर वह दिल्ली की सत्ता पर फिर से काबिज होती है तो 25 लाख रुपये तक का मुफ्त हेल्थ बीमा देने के लिए “जीवन रक्षा योजना” की शुरुआत करेगी। दिल्ली में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का कहना है कि पार्टी की यह प्रस्तावित योजना गेम चेंजर साबित होगी। उन्होंने कहा दिल्ली में इस बार कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना बढ़ती जा रही है। मेरा मानना है कि यह देश के लिए भी जरूरी है। पूर्व सीएम गहलोत ने यह भी बताया कि प्रस्तावित योजना दिल्ली के निवासियों की स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। घोषणा के दौरान कांग्रेस के चुनावी अभियान का नारा “होगी हर जरूरी पूरी, कांग्रेस है जरूरी” को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया, जो हर किसी के लिए आवश्यक सेवाएं सुनिश्चित करने के कांग्रेस पार्टी के “वादे” को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रस्तावित योजना का मकसद परिवारों को बड़े स्तर पर हेल्थ कवरेज प्रदान करना है, जिसमें गंभीर बीमारियों, अस्पताल में भर्ती होने और उपचार के लिए चिकित्सा व्यय शामिल है। इससे पहले कांग्रेस ने 2 दिन पहले 6 जनवरी (सोमवार) को प्यारी दीदी योजना का ऐलान किया जिसके तहत पार्टी के सत्ता में आने पर राजधानी दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की वित्तीय मदद देने का वादा किया है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऑफिस में इस योजना का ऐलान किया। दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस की यह पहली बड़ी चुनावी घोषणा थी। चुनाव आयोग ने एक दिन पहले ही दिल्ली के लिए चुनाव तारीखों का ऐलान किया है। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए वोटिंग अगले महीने 5 फरवरी को होगी और वोटों की काउंटिंग 8 फरवरी को होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
राजस्थान के मरीजों को बड़ी राहत, अब देशभर में मिलेगा 25 लाख तक कैशलेस इलाज
जयपुर में शहरी सेवा शिविरों का फॉलोअप शुरू, 31 अगस्त तक लंबित मामलों का होगा निस्तारण
सरकार का एक्शन: Vedanta पर अरबों रुपये की देनदारी का मामला, DGH ने भेजा नोटिस
मध्य प्रदेश विधानसभा ने UCC बिल किया पारित, समान नागरिक संहिता की ओर बड़ा कदम