जयपुर में फिर हादसा: नशेड़ी चालक ने ऑयल टैंकर नाले में पटका
जयपुर। जयपुर में बीती देर रात ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के चालक ने शराब पिए होने के कारण अनियंत्रित टैंकर का टायर नाले में फंस गया। दौलतपुरा थाना पुलिस ने टैंकर को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। एसीपी चौमू अशोक चौहान के मुताबिक दिल्ली-अजमेर हाईवे पर अप्पूघर के पास यह हादसा हुआ। रात करीब 9 बजे जाटावाली से टैंकर में ऑयल लेकर जा रहा था। इसी दौरान अप्पूघर के पास नाले में अनियंत्रित होकर गिर गया। नाले में टायर के चले जाने से टैंकर आधा पलट गया। हादसे की सूचना पर दौलतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस की ओर से कार्रवाई कर टैंकर को जब्त कर लिया गया। टैंकर ड्राइवर शराब के नशे में था उसे पकड़ लिया है।
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
राजस्थान के मरीजों को बड़ी राहत, अब देशभर में मिलेगा 25 लाख तक कैशलेस इलाज
जयपुर में शहरी सेवा शिविरों का फॉलोअप शुरू, 31 अगस्त तक लंबित मामलों का होगा निस्तारण
सरकार का एक्शन: Vedanta पर अरबों रुपये की देनदारी का मामला, DGH ने भेजा नोटिस
मध्य प्रदेश विधानसभा ने UCC बिल किया पारित, समान नागरिक संहिता की ओर बड़ा कदम
पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना, प्रधान-शाह और मोदी के इस्तीफे की मांग