केजरीवाल पर खूब बरसे अमित शाह
नई दिल्ली । दिल्ली में कामकाजी महिलाओं के लिए बनाए गए हॉस्टल ब्लॉक सुषमा भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ बच्चे मुझसे मिलने मेरे घर आए। मैंने उनसे पूछा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लिए क्या किया है? उनमें से एक बच्चे ने बताया कि उन्होंने अपने लिए एक बहुत बड़ा शीश महल बनवाया है। जब वे (अरविंद केजरीवाल) राजनीति में आए थे, तो कहते थे कि वे सरकारी गाड़ी या सरकारी बंगला नहीं लेंगे, लेकिन आज उन्होंने दिल्ली वालों के पैसे से शीश महल बनवा दिया। केजरीवाल जी, आपको दिल्ली की जनता को हिसाब देना होगा। अमित शाह ने कहा, मेरे घर कुछ बच्चे मिलने आए थे। मैंने उनसे पूछा कि केजरीवाल जी ने क्या किया। मैंने ही जवाब दे दिया, मेरी गलती हो गई कि मैंने कहा कि उन्होंने कुछ नहीं किया। एक बच्चे ने कहा साहब ऐसा नहीं है, आप उनके साथ इतना अन्याय मत कीजिए। मैंने कहा क्या कहना चाहते हैं आप, क्या किया। उसने कहा एक 45 करोड़ का शीशमहल उन्होंने अपने रहने के लिए बनाया है। जो राजनीति में आए थे तब कहते थे हम सरकारी गाड़ी नहीं लेंगे, सरकारी बंगला नहीं लेंगे। एक नई तरह की राजनीति का आगाज करेंगे। एक बंगले, दो बंगले, तीन बंगले, चार बंगले से पेट नहीं भरा। 50 हजार गज एक शीशमहल बनवाया दिल्लीवासियों के पैसे से। केजरीवाल जी आपको इसका हिसाब देना पड़ेगा। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, ‘आपको दिल्ली की जनता को हिसाब देना पड़ेगा। किसके पैसे से 6 करोड़ के डिजाइनर मार्बल लगाए जाते हैं। किसके पैसों से 6 करोड़ के मॉडर्नाइज्ड पर्दे लगाए, किसके पैसों से 70 लाख के ऑटोमैटिक दरवाजे लगाए। किसके पैसों से 64 लाख रुपए की टीवी लगाई, किसके पैसों से 50 लाख रुपए की कारपेट बिछाई गई। किसके पैसे से 36 लाख के सजावटी पिलर बनाए गए। दिल्लीवासियों को पानी देने का कोई हिसाब नहीं है और आपके चार लोगों के परिवार के लिए 15 करोड़ का वाटर सिस्टम लगाया है। दिल्ली की जनता इसका जवाब आपको देगी।
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
Rewa में UGC के समर्थन में प्रदर्शन, आपत्तिजनक नारेबाजी का आरोप
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
Katni में कार्यपालन यंत्री 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
परीक्षा में अंगूठी और माला पहनकर नहीं बैठ सकेंगे विद्यार्थी