जयपुर पहुंची अमेरिका की रोटरी फ्रेंडशिप एक्सचेंज टीम, राजस्थानी अंदाज में हुआ स्वागत
जयपुर। रोटरी जिला 6440 (अमेरिका) की फ्रेंडशिप एक्सचेंज टीम भारत के जिला 3056 का दौरे पर है। टीम का जयपुर एयरपोर्ट पर राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया गया। अमेरिका से आए लोगों का माला-साफा पहनाकर स्वागत किया गया। तीन दिन इनका राजस्थान में जयपुर उदयपुर में कार्यक्रम है।
इस अवसर पर दोनों देशों के रोटरी सदस्यों के बीच सांस्कृतिक, सामाजिक और व्यवसायिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला 3056 की गवर्नर राखी गुप्ता ने इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन को रोटरी का एक अनूठा अवसर बताया है। रोटरी फ्रेंडशिप एक्सचेंज के अध्यक्ष विकास सोलंकी ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच सहयोग और सामूहिक विकास को बढ़ावा देगी।
कार्यक्रम के मुख्य मार्गदर्शक अशोक गुप्ता ने कहा कि यह पहल दोनों देशों की संस्कृतियों को समझने और आपसी समृद्धि के लिए विचारों के आदान-प्रदान का एक मंच साबित होगी। आने वाले दिनों में जिला 3056 के कई रोटरी क्लब कई कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे, जिसमें स्थानीय समुदाय की भी सक्रिय भागीदारी होगी। यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन न केवल दो देशों के रोटरी सदस्यों को करीब लाएगा, बल्कि सामाजिक बदलाव की दिशा में नई पहल साबित होगा।
चोरी के 2 मामलों में उज्जैन पुलिस का बड़ा एक्शन, सोने के हार समेत वाहन बरामद
मोहम्मद नबील को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, मदरसे में रहता था सबसे अलग-थलग
ब्रिक्स घोषणापत्र पर सहमति के बाद राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, भारत के नेतृत्व की सराहना
रतलाम में तेंदुए की मौत से सनसनी, ग्रामीणों के पीछे दौड़ने का वीडियो वायरल; पैरों में बंधी थी रस्सी
जयपुर के दो-दो वार्डों में भाजपा-कांग्रेस का कब्जा, अजमेर में किसने मारी बाजी?
22 सितंबर का महाबंद स्थगित, बस किराया बढ़ाने पर सरकार और ऑपरेटरों में सहमति
पेपर लीक से मचा हंगामा, छात्रों के समर्थन में आए दीपके, सरकार से मांगा इस्तीफा
करंट लगने से गई कंप्यूटर ऑपरेटर की जान, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों का चक्काजाम
MP के मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी, 16 सितंबर को सीएम मोहन यादव बांटेंगे 7500 से ज्यादा स्कूटी