24 घरेलू गैस सिलेण्डर पकड़े
जयपुर । खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशों के अनुसरण में अवैध एलपीजी रिफीलिंग के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से जान-माल की क्षति एवं घरेलू गैस के व्यवसायिक दुरूपयोग के कारण होने वाली राजस्व हानि तथा गैस सिलेण्डरों की अवैध भण्डारण की रोकथाम हेतु गठित विशेष जांच दलों ने उदयपुर में विविध स्थलों पर कार्यवाही की।
जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर के निर्देशन में शुक्रवार को विशेष जांच दल प्रथम प्रर्वतन अधिकारी श्रीमती डॉ. निशा मुन्दड़ा, श्रीमती पिकीं भाटी व प्रर्वतन निरीक्षक कालुराम निनामा ने सिटी स्टेशन रोड़, पटेल सर्कल हाथीपोल, गुलाबबाग रोड़ पर स्थित 13 प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक जांच कर 10 घरेलू सिलेण्डर जब्त किए। वहीं द्वितीय दल में जिला रसद अधिकारी विजय सिंह, प्रवर्तन अधिकारी विनोद परमार, श्रीमती हिमानी सोलंकी, प्रवर्तन निरीक्षक श्रीमती दिपीका रोत ने सुखाड़िया सर्कल उदियापोल बस स्टेशन पर स्थित 10 प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक जांच कर 14 घरेलू सिलेण्डर जब्त किये गये। डीएसओ भटनागर ने बताया कि दोषित फर्मो के विरूद्व आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्यवाहीं की जाएगी।
रीवा में जेल से छूटते ही दिखाई दबंगई, पुलिस ने दो बदमाशों को सिखाया सबक; 8 तमंचे बरामद
साइबर ठगी पर सख्त राजस्थान सरकार, बैंकों को ‘जीरो टाइम लैग’ का लक्ष्य
दमोह से जबलपुर मायके पहुंची महिला की फांसी से मौत, जांच शुरू
CJP मार्च के घायलों से अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी, सरकार पर साधा निशाना
जल संकट से बेहाल पाकिस्तान, कनाडा से मांगी आपात सहायता
पैसों के लालच में रची गई खौफनाक साजिश, महिला की हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश
मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड को मंजूरी, विधानसभा से बिल पारित
रोहित के खिलाफ चल रही चर्चाओं पर अश्विन का पलटवार, बताया क्यों जरूरी है कप्तान का साथ
गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, 28 IAS अफसरों के विभाग बदले; कई जिलों में नए अधिकारी तैनात