टीवी कलाकार से युवकों ने की अभद्रता, बोतल से किया हमला....
हर वर्ष होली के अवसर पर पुलिस प्रशासन शांति समिति की बैठक लेता है और उनमें इसी बात पर फोकस किया जाता है कि इस पर्व को गरिमा और मर्यादा के साथ मनाया जाए। इस दौरान ऐसा कुछ भी ना हो जिससे किसी को भी परेशानी पेश आए। कोरबा जिले में भी इस होली को लेकर कुछ इसी तरह का प्रयास सरकारी तंत्र की ओर से किया गया। तमाम तरह की कोशिश करने के बावजूद अनेक क्षेत्रों में होली पर जमकर हुड़दंग हुआ और इसके दुष्परिणाम भी सामने आए।
छोटे पर्दे पर प्रसारित कई धारावाहिक में काम कर चुके कलाकार रामपुर निवासी आशीष मिश्रा के साथ भी ऐसा हुआ। कोरबा के सिविल लाइन थाना अंतर्गत रामपुर वार्ड के बेगिनदभार में निवासरत आशीष को होली के दिन शुभम और करण शर्मा ने जबरिया खींचा। उसके कपड़े फाड़ दिए और बोतल से हमला कर दिया।
आशीष ने बताया कि वो अपने रास्ते घर जा रहा था इस दौरान दोनों युवक ने रास्ता रोका और होली है कहते हुए पकड़ लिया उसके बाद और दोस्तो को बुला लिया और जबरन गटर वाले गंदे पानी मे फेंक दिया। यहीं नहीं युवकों ने बोतल से हमला भी किया उसे चोंटे भी आई हैं। हद तो तब हो गई जब लड़कों ने इसका वीडियो बनाकर सोसल मीडिया इंस्टाग्राम अन्य ग्रुपों में वायरल कर दिया जिसके बाद से वो मानसिक रूप से परेशान है।
इसकी शिकायत करने वो सिविल लाइन थाना पुलिस के पास पहुंचा और लिखित शिकायत दिया लेकिन उसे सील मारकर चलता कर दिया, जब उसने पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से बात की तब जा कर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच में जुटी है।
Bhopal में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में हंगामा
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा…’ बयान से सियासत गरम, BJP का SP नेता पर हमला
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद