अहमदाबाद-उदयपुर हाईवे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत
अहमदाबाद-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिम्मतनगर गांव के पास अज्ञात वाहन चालक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में एक स्थानीय व्यक्ति की मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और अहमदाबाद-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया, जिससे हाईवे पर 5 किमी तक गाड़िया फंसी हुई हैं।बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों का इस हाईवे पर आना-जाना लगा रहता है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई है। बड़ी संख्या में लोग हाईवे पर जमा हो गये। भीड़ ने हाईवे पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।गुस्साए स्थानीय लोगों ने हाईवे पर पत्थर और सूखे पेड़ डालकर सड़क जाम कर दी है। जिससे भारी ट्रैफिक जाम लग गया है। 5 कि.मी हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं।घटना की सूचना मिलने पर गंभोई पुलिस मौके पर पहुंची। उस वक्त पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तनातनी जैसी स्थिति बन गई थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को खदेड़कर भगाया। इस दौरान पुलिस पर पथराव भी किया गया। सूचना है कि लोगों ने एक गाड़ी में भी आग लगा दी।
बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर सदन में तीखी नोकझोंक
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की