तेज म्यूजिक पर डांस कर रहे युवक की हुई मौत, हार्ट अटैक की आशंका
घर पर डांस कर रहा युवक अचानक बेहोश होकर गिर गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही बरौला निवासी आमिल (22) ने दम तोड़ दिया। घटना शनिवार रात की है। पुलिस को अस्पताल से मामले की सूचना मिली। पुलिस हार्ट अटैक से मौत की आशंका जता रही है। हालांकि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
परचून दुकानदार आमिल बरौला के दादरी रोड स्थित पिलर संख्या-21 के पास सपरिवार रहते थे। नौ फरवरी को उसका निकाह होना था। शनिवार रात करीब दस बजे आमिल दुकान से घर लौटने के बाद तेज म्यूजिक पर डांस कर रहे थे। कुछ देर तक डांस करने के बाद अचानक बेहोश होकर फर्श पर गिर पड़े। फर्श पर बेसुध पड़े आमिल को परिजनों ने सेक्टर-50 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस को अस्पताल से मीमो मिला तब इस घटना की जानकारी हुई। इस घटना के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं। परिजनों ने रविवार को आमिल का अंतिम संस्कार कर दिया। नोएडा के एडीसीपी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और बिसरा को सुरक्षित रखा गया है।
बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर सदन में तीखी नोकझोंक
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की