दिल्ली की महिलाएं तय करेंगी उम्मीदवारों की किस्मत
नई दिल्ली । लोकसभा 2024 के चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है, दिल्ली समेत देश भर में पॉलिटिकल पार्टियां भी अब पूरे जोर-शोर के साथ इस चुनावी समर को जीतने में लग गई है। अब जब बात चुनाव की हो रही है तो मतदाताओं की बात होनी स्वाभाविक है। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली की आबादी में एक करोड़ 43 लाख 27 हजार 649 मतदाता थे, जिनमें से 60.6 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। वहीं, इस बार के चुनाव में दिल्ली के मतदाताओं की संख्या 2.72 प्रतिशत से बढ़कर एक करोड़ 47 लाख 18 हजार 119 हो गई है। इससे दिल्ली में बीते पांच वर्षों में करीब चार लाख मतदाता बढ़े हैं। खास बात यह है कि इन मतदाताओं में पुरुषों की तुलना महिला मतदाताओं की संख्या दुगनी से ज्यादा बढ़ी है। बात करें दिल्ली की लोकसभा सीट के अनुसार इस बार के मतदाताओं की संख्या की तो, चांदनी चौक में 1609730, उत्तर पूर्वी दिल्ली में 2381442, पूर्वी दिल्ली में 2062423, नई दिल्ली में 1481338, उत्तर पश्चिमी दिल्ली में 2472910, पश्चिमी दिल्ली में 2488831, दक्षिणी दिल्ली में 2221445 है। इनमें सबसे ज्यादा 46.67 प्रतिशत महिला मतदाताओं की संख्या है, वहीं नई दिल्ली में सब्जी कम महिला मतदाता हैं। जबकि पिछली बार उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में सबसे ज्यादा महिला मतदाता थीं, और चांदनी चौक क्षेत्र में सबसे कम। निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ ही दिल्ली समेत पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। सात चरण में लोकसभा चुनाव होंगे। दिल्ली में एक चरण में मतदान होगा। दिल्ली में 25 मई को छठे चरण में मतदान होगा। दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं। पिछले दो लोकसभा चुनावों 2014 और 2019 में बीजेपी ने दिल्ली की सभी सातों सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार राजधानी दिल्ली के सातों सीटों पर बीजेपी और आम आदमी पार्टी, कांग्रेस गठबंधन इंडिया के बीच सीधा टक्कर है।
तीन मसाज पार्लरों पर पुलिस का छापा, 24 लोग हिरासत में
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विवाहिता की मौत पर बवाल, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
शंकराचार्य पर टिप्पणी को लेकर अखिलेश का हमला, बोले- यह शाब्दिक हिंसा और पाप
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी