तालकटोरा में महिला का शव मिलने से सनसनी
जयपुर । यहां माणक चौक इलाके में स्थित तालकटोरा में एक महिला का शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। टीम ने शव को बाहर निकाल कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शव को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप देंगे।
माणक चौक थाने के एएसआई ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे पुलिस पुलिस कंट्रोल रूम से जानकारी मिली कि कुछ लोग तालकटोरा के पास एकत्रित हैं और महिला के डूबने की बात कर रहे हैं। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर गई और वहां मौजूद लोगों से यहां एकत्रित होने के कारणों के बारे में पूछा। वहां एक व्यक्ति ने बताया कि मंजू गुरद्धारा गोविंद देव मंदिर के पीछे सुबह 6 घर से निकली जो अभी तक लापता हैं। परिवार जब मंजू को खोजने घर से निकला तो परिवार ने मंजू की चप्पल तालकटोरा के पास देखी। फिर परिवार के अन्य सदस्यों को मौके पर बुलाया। शक है कि मंजू यहां आई हो और वह तालाब में गिर गई हो। जिस पर पुलिस ने सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया। सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और तालाब में सर्च शुरू किया। इसी दौरान ताल कटोरा के बीच में मंजू का शव पानी भरने से उपर आ गया। तब सिविल डिफेंस की टीम वॉडी लेकर किनारे आई और शव को परिजनों को दिखा कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। महिला काफी समय से बीमार थी। पुलिस आत्महत्या के साथ-साथ अन्य एंगल पर भी जांच कर रही हैं।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
लालू-राबड़ी ने आरोपों को बताया साजिश, बोले- अदालत में लड़ेंगे मुकदमा
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट