वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर रहने वाली महिला की गला घोंटकर हत्या
मथुरा । यूपी के वृंदावन में परिक्रमा मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर झोंपड़ी में रहने वाली महिला की दिनदहाड़े गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आशंका है कि महिला से दुष्कर्म भी किया गया हो। गौरी गोपाल आश्रम में मजदूरी करके 1.30 बजे लौटे पति अपनी पत्नी को मृत देखकर दंग रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तो वहीं फोरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए।
मैनपुरी के एक गांव के रहने वाला मजदूर पिछले 2 महीने से परिक्रमा मार्ग में गौरी गोपाल आश्रम में मजदूरी कर रहा था। आश्रम के पास ही खाली जमीन में बनी झोंपड़ी में पत्नी के संग ही रहता था। शुक्रवार को आश्रम में कार्य करने के लिए मजदूर गया। पीछे पत्नी अकेली रह गई थी। रोज की तरह दोपहर 1.30 बजे पति खाना खाने के लिए आया तो देखा पत्नी प्लाइनुमा बिस्तर पर मृत पड़ी है व उसके गले में गमछा बंधा है। इसके अलावा गले में छीना छपटी के निशान भी साफ दिख रहे थे। सूचना पर पहुंचे केशवधाम चौकी प्रभारी अमित कुमार द्वारा मृतका शव को कब्जे में लेने से पहले फोरेंसिक टीम ने तथ्य जुटाए। आशंका है कि महिला से दुष्कर्म भी किया गया हो। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। देर शाम तक इस मामले में कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। एएसपी, व सीओ सदर कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। बावजूद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगा। दुष्कर्म की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। फिर भी जांच के बाद खुलासा जल्द किया जाएगा।
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी