शादी के कुछ महीने बाद महिला ने जीवन समाप्त किया, जांच जारी
बिहार के रोहतास से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सासाराम स्थित करगहर थाना के दारोगा ज्ञानदीप कुमार की पत्नी ने सुसाइड कर लिया. उनका पति के सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. सुसाइड क्यों किया गया, इसकी जांच की जा रही है. क्योंकि दोनों की शादी पांच महीने पहले ही मोतीहारी में हुई थी.
दरोगा का परिवार मुजफ्फरपुर जिला के तारु का रहने वाला है. घटना बुधवार देर रात की है. जानकारी के मुताबिक, दरोगा ज्ञानदीप कुमार घर पहुंचे तो उन्होंने पत्नी का शव पंखे से लटका देखा. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी गई.
पति-पत्नी में विवाद से जुड़ा मामला
पुलिस की मानें तो- प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुई था. जिसके बाद पत्नी ने जान दे दी. मृतका मूल रूप से वैशाली जिले के हाजीपुर की रहने वाली थी. उसका ससुराल मुजफ्फरपुर के तारू थाना क्षेत्र में है. शादी के बाद वह पति के साथ रोहतास जिले में रह रही थी.
FSL टीम और पोस्टमॉर्टम की तैयारी
एसपी रौशन कुमार ने बताया- मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है. उनकी उपस्थिति में एफएसएल टीम घटनास्थल से साक्ष्य संकलन करेगी. मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा. साथ ही परिजनों से आवेदन प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. दारोगा से भी पूछताछ की जा रही है.
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
झारखंड : रांची स्मार्ट मीटर अलर्ट: 4000 घरों को मिला भारी-भरकम बिजली बिल का झटका! कहीं आपकी लिस्ट में तो नहीं पुराना बकाया?
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस