क्यों नहीं घट रहा है कूड़ा गाजीपुर लैंडफिल साइट से
पूर्वी दिल्ली। गाजीपुर लैंडफिल साइट पर कूड़ा निस्तारण की गति धीमी है। यहां से 84 मीट्रिक टन कूड़ा खत्म करना बाकी है। इसे गति देने के लिए दूसरी एजेंसी के चयन का काम प्रशासनिक व्यवधान के चलते अटका है।
स्थायी समिति का गठन न होने की दिल्ली नगर निगम इस योजना को आगे नहीं बढ़ा पा रहा। यही वजह है कि इस साइट को पूरी तरह समाप्त करने की समय सीमा वर्ष 2024 से बढ़ाकर वर्ष 2026 कर दी गई है।
वर्ष 2019 में गाजीपुर लैंडफिल साइट पर जमा कूड़े के निस्तारण को लेकर कसरत शुरू हुई थी। उस समय 140 मीट्रिक टन कूड़ा साइट पर था। लक्ष्य था कि वर्ष 2024 तक लैंडफिल साइट को खत्म कर यहां पार्क विकसित किया जाएगा।
अभी कितना कूड़ा बचा है?
पांच वर्षों में 25 ट्रामेल मशीन की मदद से यहां से 46 मीट्रिक टन कूड़े का ही निपटारा हो पाया। कूड़े के पहाड़ की ऊंचाई में कुछ कमी जरूर आई, लेकिन इसे पूरी तरह समाप्त नहीं कर पाए।
अभी इस पहाड़ पर 84 मीट्रिक टन कूड़ा बचा है। इस साइट पर अभी एक ही एजेंसी यहां कूड़ा निस्तारण का काम कर रही है, जिसका आपसी विवाद के चलते कामकाज प्रभावित हो रहा है।
उधर कूड़ा निपटारा तेजी से करने के लिए इसके साथ दूसरी एजेंसी को काम पर लगाने की योजना प्रशासनिक व्यवधान के चलते सिरे नहीं चढ़ पा रही है। निगम में स्थायी समिति का गठन न होने के चलते दूसरी एजेंसी के चयन की प्रक्रिया थमी हुई है।
क्या है पहाड़ खत्म करने की समय सीमा
इस कारण कचरा निस्तारण की गति धीमी ही बनी हुई है। पहाड़ पूरी तरह से खत्म करने की समय सीमा बढ़ाकर वर्ष 2026 करनी पड़ी है। लैंडफिल साइट के कारण जहां इलाके की आबोहवा प्रदूषित रहती है, बदबू लोगों को परेशान करती है।
वहीं भूमिगत जल भी दूषित हो रहा है। लैंडफिल साइट के पांच किलोमीटर के दायरे में रहने वाले इससे बुरी तरह प्रभावित हैं। लोग सांस संबंधी विभिन्न बीमारियों के शिकार होते जा रहे हैं।
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह