तेज गति से वाहन चलाने से रोका तो मारी गोली.. मौत, आरोपी फरार
बिहार के रोहतास जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में तेज गति से वाहन चलाने से मना करने की कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. मामला इंद्रहिया गांव में मंगलवार की रात करीब नौ बजे का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, गांव में एक शादी थी और बारात द्वार लगने का कार्यक्रम चल रहा था.
इसी बीच, गांव के एक-दो युवक सड़क पर तेज गति से कार चलाने लगे. गांव के ही युवक धर्मराज राम ने दुर्घटना की आशंका को लेकर कार चला रहे युवकों से कार धीरे चलाने की गुजारिश की. कार चलाने वाले युवकों को यह नसीहत नागवार गुजरी और विवाद शुरू हो गया.
आरोप है कि कार चला रहे युवक ने धर्मराज को गोली मार दी. आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. सासाराम सदर के पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार ने बुधवार को बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की है. घटना के बाद से आरोपी फरार है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट