राजस्थान में मौसम साफ और शुष्क रहेगा
जयपुर । नए पश्चिमी विक्षोभ से पिछले दो दिन से प्रदेश में प्रचंड गर्मी और लू का प्रकोप खत्म हो गया है। दो दिनों से मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है। लू नहीं चलने से लोगों को राहत मिली। राजस्थान का मौसम साफ और शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग की ओर से कहीं भी भीषण गर्मी और लू की कोई चेतावनी नहीं दी गई है। कल मंगलवार को सर्वाधिक तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस झुंझुनूं जिले के पिलानी में दर्ज किया गया। प्रदेश के 5 जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा है। जबकि 10 जिले ऐसे रहे जिनमें 44 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान रहा। प्रदेश के लोगों के लिए एक राहत की खबर यह है कि अब भीषण गर्मी और लू का प्रकोप खत्म हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज पश्चिमी राजस्थान के 3 जिलों से तेज आंधी की शुरुआत हो रही है। आगामी 4 दिनों में प्रदेश के अधिकतर जिलों में तेज हवाओं के साथ आंधी चलेगी। हालांकि मौसम विभाग विभाग ने बारिश होने की सूचना जारी नहीं की है लेकिन मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक आज बुधवार 5 जून को बीकानेर, चूरू और हनुमानगढ़ में अंधड़ का दौर शुरू होगा। कल बीकानेर, चूरू और हनुमानगढ के साथ जैसलमेर, सीकर, चूरू और झुंझुनूं में भी अंधड़ का दौर चलेगा। इसके बाद प्रदेश के अधिकतर जिलों में अंधड़ चलेगा।
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
झारखंड : रांची स्मार्ट मीटर अलर्ट: 4000 घरों को मिला भारी-भरकम बिजली बिल का झटका! कहीं आपकी लिस्ट में तो नहीं पुराना बकाया?
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस