Weather:मौसम विभाग ने 5 दिन के लिए जारी किया अलर्ट
पटना। बिहार के मौसम में हर दिन कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है। अब मौसम विभाग ने 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके तहत 9 से 13 मार्च तक फिलहाल तेज ठंड हवा चलेगी। जो कि लोगों का स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है। लोगों को अभी भी सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में पछुआ हवा का प्रवाह अगले पांच दिनों तक बना रहेगा। इससे प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बने होने के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित अधिसंख्य भागों के तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई।
शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे आने के साथ 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 31.6 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। पटना के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री वृद्धि के साथ 15.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि 9.5 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।मौसम विज्ञानी के अनुसार पर्वतीय इलाकों से आ रही शुष्क शीतल हवा के कारण सुबह-शाम ठंड का प्रभाव बना है। वहीं 13 मार्च से हवा की स्थिति में बदलाव आने के साथ तापमान में वृद्धि होने से ठंड का असर कम हो जाएगा। लोगों को दिन में गर्मी परेशान करेगी।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल