रोहतक में पानी के झगड़े ने ली हिंसक रूप, दो भाइयों को मारी गोली
रोहतक: गांव बहुअकरबरपुर के खेतों में पानी चलाने को लेकर दो सगे भाइयों को गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपित विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित को वीरवार को अदालत में पेश करेगी।
बता दें कि गांव बहु अकबरपुर निवासी दया राम ने बताया था कि उसके दो बेटे अजय (30) और रविंद्र (25) मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे अपने खेत में पानी लगाने के लिए गए हुए थे। दोनों ने खेत पर पहुंच कर पानी चला दिया था। उसी दौरान पड़ोस के खेत का मालिक विनोद भी वहां पर पहुंच गया और पानी को लेकर दोनों भाइयों से कहासुनी करने लगा।
इसके बाद विनोद ने उसके दोनों बेटों पर गोलियां चली दी थी। गोली अजय की छाती में जबकि रविंद्र के हाथ में लगकर निकल गई। इसके बाद दोनों भाइयों ने अपने बचाव में विनोद पर कस्सी से हमला कर दिया। कस्सी हाथ पर लगने से विनोद का देसी पिस्तौल नीचे गिर गया थी। खेत में गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे।
इस संबंध में थाना बहुअकबरपुर प्रभारी नीरज कुमार का कहना है कि आरोपित विनोद को गिरफ्तार किया लिया है। आरोपित से पूछताछ जारी है।
राघव चड्ढा हटे राज्यसभा डिप्टी लीडर पद से, अशोक मित्तल होंगे नए डिप्टी लीडर
CM मोहन यादव का किसानों के लिए बड़ा ऐलान: कंबाइन हार्वेस्टर हुआ टोल फ्री
IPL 2026: Sameer Rizvi की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कौन? तस्वीरों ने मचाया बवाल
घर पर बनाएं बाजार जैसा सांभर मसाला, स्वाद रहेगा लाजवाब
Madhya Pradesh High Court का बड़ा फैसला, दूसरे राज्य के OBC सर्टिफिकेट पर नहीं मिलेगा आरक्षण
ट्रंप का बड़ा बयान: ‘2-3 हफ्तों में ईरान को तबाह कर देंगे, होर्मुज पर कब्जा करने वालों को तेल मिलेगा’
साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज ने क्रिकेट को कहा अलविदा
पनीर खाने से हो सकती है परेशानी, इन लोगों को रहना चाहिए सावधान