2 गुटों में हिंसक झड़प, एक ही परिवार के 3 जख्मी
समस्तीपुर । समस्तीपुर के अंगारघाट थाने के अमर सिंह सुपौल गांव में 2 गुटों के बीच शुक्रवार शाम हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में एक ही परिवार के 3 लोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी लोगों में सुखलाल राय व उनकी पत्नी विमल देवी के अलावा नीतीश कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी सुखलाल राय को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है।
घटना के संबंध में सुखलाल राय ने बताया कि गांव के ही फुलेंद्र राय की बेटी उनके बेटे से शादी करना चाह रही है। जबकि सुखलाल राय इसके लिए तैयार नहीं थे। उनका बेटा भी बाहर रहता है। इसी से नाराज होकर इसी गांव के वार्ड 10 के फुलेंद्र राय शिबू राय के साथ कुछ अन्य लोगों ने घर में घुस कर मारपीट शुरू कर दी। जिसमें सभी जख्मी हो गए। हल्ला होने पर आसपास के लोग जुटे तो बीच बचाव कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस की 112 नंबर की टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की है।
महाशिवरात्रि पर CM विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों को संदेश
वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड बोली- मर जाओ, 17 साल के बॉयफ्रेंड ने दे दी जान
डबरा में शिव महापुराण कथा के दौरान महिला को हार्ट अटैक, मुंह से झाग निकलने के बाद हुई मौत
सुषमा स्वराज मेरे जीवन की प्रेरणा रहीं, हमेशा रहेंगी – रेखा गुप्ता
पाक पीएम शहबाज ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, भाई कहकर किया संबोधित
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव
Mahashivratri Special: लंबी यात्रा पर निकलने से पहले राहत की खबर, इन राज्यों में स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम