वरुण धवन ने पैपराजी संग मनाया बर्थडे
सितारों के पीछे अपना पूरा दिन पैपराजी बिता देते हैं। सितारे भी उनकी मेहनत से अनजान नहीं हैं। ऐसे में जब मौका मिलता है, तो वो भी उनके लिए अपना प्यार जाहिर करते हैं। अब अभिनेता वरुण धवन को ही देख लीजिए, अपने 37वें जन्मतिथि पर वो खुद बालकनी में रखे गमले हटाने लग गए।
दरअसल, बुधवार को वरुण के जन्मदिन पर कई पैपराजी वरुण को कैमरे में कैद करने के लिए उनके घर पहुंच गए। घर में रखे गमलों के कारण पैपराजी वरुण की तस्वीरें नहीं ले पा रहे थे। फिर क्या था, वरुण ने खुद गमले उठाए और नीचे रख दिए ।
पैप्स संग मनाया बर्थडे
वरुण धवन की ये अदा पैपराजियों के साथ उनके प्रशंसकों को भी भा रही है। वरुण ने घर से बाहर निकलकर वहां मौजूद लोगों को केक भी खिलाया। हालांकि वरुण ने खुद केक का एक टुकड़ा भी नहीं खाया, क्योंकि वह डायट पर चल रहे हैं। इसकी जानकारी वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर घर में काटे गए केक के साथ अपनी फोटो शेयर करके दी। उन्होंने लिखा, 'आगे बढ़ रहा हूं, सीख रहा हूं, फिर भी पहले जैसा रहने का प्रयास कर रहा हूं। मैंने केक को थोड़ा सा चखा है, क्योंकि मैं बहुत जल्द एक नई फिल्म शुरू करने जा रहा हूं, जिसके लिए मैं उत्सुक हूं।' वरुण के जन्मदिन पर उनकी आगामी फिल्म बेबी जान का नया लुक भी जारी किया गया।
पापा बनने वाले हैं वरुण
वरुण धवन प्रोफेशनल के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर जल्द पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी नताशा दलाल प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में वरुण धवन ने अपने घर पर बेबी शॉवर पार्टी रखी थीं। जहां कई बॉलीवुड हस्तियां पहुंची थीं।
वरुण की आने वाली फिल्में
वरुण धवन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्टर की फिल्म स्त्री 2 पर काम चल रहा है। फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। इसके अलावा वरुण धवन फिल्म बेबी जॉन में भी नजर आएंगे। जिसकी अनाउंसमेंट उन्होंने अपने बर्थडे पर ही किया।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल