उत्तर प्रदेश : संघ प्रमुख मोहन भागवत राजधानी लखनऊ पहुंचे
लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) इस साल अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष पूरा कर रहा है। इसे लेकर पूरे देश में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी बीच सर संघचालक मोहन भागवत वाराणसी और मिर्जापुर में प्रवास के बाद आज लखनऊ पहुंचे। यहां से कुछ देर में वह लखीमपुर के लिए जाएंगे।
आरएसएस मोहन भागवत मंगलवार को ट्रेन से लखनऊ पहुंचे। यहां से वह भारती भवन के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ प्रांत प्रचारक से लेकर तमाम वरिष्ठ संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इस दौरान वह शताब्दी वर्ष को लेकर कुछ परिचर्चा कर सकते हैं। इस दौरान वह कुछ सुझाव भी दे सकते हैं।
संघ के सूत्रों के अनुसार संघ प्रमुख लखीमपुर खीरी में संत असंगदेव भक्त आवास के लिए चयनित भूमि का पूजन कर शिलान्यास करेंगे। मोहन भागवत सड़क मार्ग से लखनऊ से आश्रम पहुंचेंगे। इस दौरान उनका उद्बोधन होगा और वह संतों से भी मुलाकात करेंगे। मंगलवार शाम को उनकी वापसी का कार्यक्रम है।
संघ प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा के इंतजामों को लेकर सोमवार को एसपी संकल्प शर्मा ने कबीरधाम आश्रम में पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। आश्रम को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। संघ प्रमुख के हाथों आश्रम में नवीन आश्रम का भूमि पूजन किया जाएगा।
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत बीते कई दिनों से यूपी के दौरे पर हैं। इस दौरान वह श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में मत्था टेकने संग राष्ट्र निर्माण के विषय पर बीएचयू में छात्रों से संवाद भी किया है। शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम को लेकर संघ यूपी समेत देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है, जिसमें तरह-तरह की संगोष्ठी और सम्मेलन होने हैं।
बंद कोयला खदानों के पानी का होगा सदुपयोग, झारखंड में शुरू होगी ‘कोल नीर’ पहल
मेट्रो स्टेशन बंद होने पर भड़के CJI, बोले- लंच तक समाधान नहीं तो करेंगे दखल
सियासी घमासान के बीच हिंसा, BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प में 16 पुलिसकर्मी घायल
दुनिया के व्यापारिक रास्तों पर संकट! बाब-अल-मंदेब की नाकेबंदी का डर
सालीवाड़ा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत से सनसनी
'जन नायकन' लीक पर अलग-अलग राय, कोई बोला 150 करोड़ का नुकसान तो किसी ने कहा 'जीरो इम्पैक्ट'
शिकायतों का अंबार, फिर भी कार्रवाई नहीं; नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ट्रंप के टैरिफ फैसले से कनाडा को झटका, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा
CJP का बड़ा बयान: जंतर-मंतर हिंसा में पुलिस को गंभीर चोटें नहीं आईं
क्या नहीं होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? सरकार के रुख ने बढ़ाई चर्चा