पुरुष के पेट में मिली ‘बच्चेदानी’, सीटी स्कैन रिपोर्ट ने डॉक्टरों को भी चौंका दिया
बिहार के मुजफ्फरपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां सीटी स्कैन सेंटर पर बड़ी लापरवाही कर दी. पुरुष मरीज ने जांच कराई, जब उसे रिपोर्ट मिली तो वह चौंक गया. उसकी रिपोर्ट में उसके पेट मे बच्चेदानी पाई गई. रिपोर्ट देख मरीज सकते में पड़ गया. उसकी रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. मामला एसकेएमसीएच स्थित एक सिटी स्कैन सेंटर का है.
मुजफ्फरपुर में कभी अस्पताल तो कभी जांच केंद्र के नए-नए कारनामें सामने आ रहे हैं. अस्पताल में पैर टूटने पर प्लास्टर की जगह कार्टन बांध दिया जाता है. अब एक जांच रिपोर्ट का हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सिटी स्कैन जांच कराने पहुचे एक व्यक्ति को महिला का जांच रिपोर्ट सौंप दिया गया. जांच रिपोर्ट देखकर लोग हैरत में पड़ गए.
सीटी स्कैन सेंटर में लापरवाही
मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच स्थित एक सीटी स्कैन सेंटर में लापरवाही का एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां पीपीपी मोड पर संचालित गोयल ब्रदर्स एमआरआई और सीटी स्कैन सेंटर में एक पुरुष मरीज का सीटी स्कैन किया गया. रिपोर्ट में पुरुष के बदले महिला के अंग यूट्रस और ओवरी की बात लिखी गई. सिटी स्कैन सेंटर में महिला की रिपोर्ट पर पुरुष का नाम चढ़ गया. रिपोर्ट में नाम बदल जाने से पुरुष के पेट मे बच्चेदानी की बात सामने आ गयी.
रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल
देखते ही देखते यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. इस रिपोर्ट को देखकर लोग अचंभित हो रहे है. जानकारी के अनुसार, मरीज शशि रंजन सिटी स्कैन सेंटर में जांच कराने पहुचे थे. सिटी स्कैन सेंटर में महिला की रिपोर्ट पर पुरुष का नाम चढ़ गया. रिपोर्ट में नाम बदल जाने से पुरुष के पेट मे बच्चेदानी की बात सामने आ गयी. जांच घर वालो ने मरीज के परिजन को वही रिपोर्ट सौंप दिया. परिजनों ने जब रिपोर्ट देखी तो वे हैरान रह गए.
रिपोर्ट को देखकर लोग हैरान
मामला सामने आने के बाद सिटी स्कैन सेंटर पर सवाल उठने लगे हैं. लोग तरह-तरह के चर्चा कर रहे हैं. इस रिपोर्ट को देखकर लोग अचंभित हो रहे है. हालांकि, सिटी स्कैन संचालक ने इस बाबत कहा कि रिपोर्ट पर महिला की जगह पुरुष का नाम गलती से मिसप्रिंट हो गया था, जिसे ठीक कर लिया गया है. वहीं, मरीज के परिजन ने आरोप लगाया कि गलत रिपोर्ट से मरीजों की जान भी खतरे में पड़ सकती है. इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
Connaught Place में आज जल्दी बंद होंगे बाजार और रेस्टोरेंट, प्रशासन के आदेश से हलचल
पोस्टर नहीं, कला बनी आवाज़; जंतर-मंतर पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन
PM मोदी को पत्र लिखने के बाद बोले अन्ना हजारे, 'सिर्फ इस्तीफे से समाधान नहीं'
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत